झुंडपुरा | कस्बे के पास गुरैमा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर पर अष्टमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और मां के दरबार में अर्जी लगाई। नवरात्रि के पावन अवसर पर घोर जंगल स्थित इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। कई श्रद्धालु दंडवत करते हुए पहुंचे तो कई नंगे पैर माता के दर्शन करने आए। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने कन्या भोज कराया और नेजे चढ़ाए। वैदिक रीति से महाकाली की पूजा-अर्चना की गई। कस्बे के चामड़ माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी विशेष सजावट की गई। महिलाओं ने सुबह स्नान-पूजन और शाम को दीप प्रज्वलित कर आरती की। आसपास के गांवों से आए भक्तों की सहभागिता से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया।
Source link