आतंकी जाकिर नाइक ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को कहा मुस्लिम स्पोर्ट्समैन, मचा बवाल

आतंकी जाकिर नाइक ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को कहा मुस्लिम स्पोर्ट्समैन, मचा बवाल


होमखेलक्रिकेट

आतंकी जाकिर नाइक ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को कहा मुस्लिम स्पोर्ट्समैन, मचा बवाल

Last Updated:

India wanted Zakir Naik calls Bangladeshi cricketer Muslim sportsman: बांग्लादेशी क्रिकेटर मेहदी हसन मिराज भारत से फरार चल रहे इस्लामिक गुरु डॉ. जाकिर नाइक से मुलाकात की. मिराज ने अपने सोशल मीडिया पर जाकिर नाइक के साथ तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद उनके एक कैप्शन से बवाल मच गया है.

Zoom

जाकिर नाइक के साथ बांग्लादेशी क्रिकेटर मेहदी हसन मिराज

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज एक नए विवाद में फंस गए हैं. मिराज ने हाल ही में खुद को इस्लामिक स्कॉलर बताने वाले जाकिर नाइक से मुलाकात की. जाकिर नाइक भारत से भागा हुआ है. उस कप आतंकी गतिविधि में शामिल होने और युवाओं को बरगलाने का आरोप है. ऐसे में क्रिकेटर की इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक तस्वीर में जाकिर नाइक ने मेहदी हसन मिराज के लिए कैप्शन में मुस्लिम स्पोर्ट्समैन लिखा. जाकिर नाइक के इसी कैप्शन को लेकर बवाल मचा हुआ है.

बता दें कि किसी भी खेल का अपना कोई धर्म नहीं होता है. एक स्पोर्ट्स पर्सन के लिए उसका खेल ही धर्म है चाहे वह किसी भी मजहब को मानता हो, लेकिन भारत में भगौड़ा घोषित जाकिर नाइक का एक क्रिकेटर को मुस्लिम स्पोर्ट्समैन कहना सीधे तौर पर खेल को मजहबी रंग में रंगने जैसा है.

मेहदी हसन मिराज ने जाकिर को बताया विद्वान

बांग्लादेशी क्रिकेटर मेहदी हसन मिराज ने भी जाकिर नाइक के साथ अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. मिराज ने इस तस्वीर के साथ लिखा, “डॉ. जाकिर नाइक सर विश्व भर में मेरे प्रिय इस्लामी विद्वानों में से एक हैं. मैं उनके गहन ज्ञान और शांति एवं सत्य के प्रसार के प्रति उनके समर्पण का अत्यंत सम्मान करता हूं. बचपन से ही मेरा यह सपना था कि जीवन में एक बार उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलूं. अल्हम्दुलिल्लाह, अल्लाह सुभानहु व तआला ने मेरी यह इच्छा पूरी कर दी.”

मेहदी हसन मिराज का करियर

वहीं मेहदी हसन मिराज के क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो वह बांग्लादेश के लिए अब तक कुल 56 टेस्ट, 117 वनडे और 34 टी20 मैचों में मैदान पर उतरे हैं. टेस्ट क्रिकेट में मिराज ने बल्लेबाजी में 2 शतक और 9 अर्धशतक के साथ 2164 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 210 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा वनडे में मिराज ने 2 सेंचुरी और 7 फिफ्टी के साथ 1791 रन बनाए, जबकि इस फॉर्मेट में उन्होंने गेंदबाजी में 126 विकेट लिए हैं. वहीं टी20 में मिराज ने 418 रन बनाए के साथ 18 विकेट झटके हैं.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link