इंकार किया तो वायरल कर दी तस्वीर! रीवा में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला

इंकार किया तो वायरल कर दी तस्वीर! रीवा में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला


Last Updated:

Rewa Love Jihad Case: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. इनकार करने पर आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी, जिससे मामला और गंभीर हो गया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका था और जमानत पर बाहर आने के बाद फिर से महिला को परेशान कर रहा था. यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और साइबर अपराध के बढ़ते खतरे को एक बार फिर उजागर करता है.

Zoom

रीवा लव जिहाद केस

MP Love Jihad Case: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर कोई भी सिहर जाए. जवा थाना इलाके में रहने वाली एक महिला की जिंदगी तब बदल गई, जब उसकी मुलाकात अनीस मोहम्मद से हुई. शुरुआत में सब नॉर्मल था, लेकिन धीरे-धीरे मामला डर और धमकी तक पहुंच गया.

बीमारी का बहाना, फिर साजिश
साल 2022 में जब महिला की तबीयत खराब थी, तब आरोपी झाड़-फूंक के बहाने उसके घर आया. इसी दौरान उसने महिला को नशीली गोलियां खिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं. उस वक्त महिला को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन यही उसकी सबसे बड़ी परेशानी बन गई.

धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी
कुछ समय बाद आरोपी ने उन्हीं तस्वीरों के सहारे महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया. बार-बार धमकी दी जाती रही कि अगर उसकी बात नहीं मानी तो तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी. महिला ने हिम्मत नहीं हारी और साफ इनकार कर दिया.

तस्वीर वायरल, मामला पहुंचा थाने
जब महिला नहीं मानी, तो आरोपी ने उसकी अश्लील तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी. इसके बाद मामला गंभीर हो गया और पीड़िता सीधे पुलिस के पास पहुंची. जवा थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पहले भी जा चुका था जेल
पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था और मई 2025 में जमानत पर बाहर आया था. बाहर आते ही उसने फिर से महिला को परेशान करना शुरू कर दिया.

पुलिस ने की कार्रवाई
मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link