बैतूल जिले के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 26 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए बैतूल के 5 खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश हॉकी टीम में हुआ है।
.
पुरुष वर्ग में पिंटू उईके, पलास कावरे और रोहित कुमरे का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। महिला वर्ग में कुमारी भूमिका पांडरे और कुमारी देवश्री को टीम में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
बैतूल के दो खिलाड़ियों को ऑफिशियल जिम्मेदारी
एक साथ पांच खिलाड़ियों का चयन जनजातीय क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। सीनियर हॉकी खिलाड़ी राकेश आथनकर और रंजीत यादव को हॉकी इंडिया द्वारा ऑफिशियल की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो जिले के लिए गौरव की बात है।
खिलाड़ियों के चयन पर पूर्व खिलाड़ी प्रदीप खंडेलवाल, हॉकी संघ अध्यक्ष अक्षय वर्मा, सचिव जगेन्द्र सिंह तोमर सहित खेल से जुड़े कई लोगों ने बधाई दी है।