रिपोर्ट- रिशू कुमार नायडू. मध्य प्रदेश के बैतूल-छिंदवाड़ा मार्ग पर एक्सीडेंट की खबर है. बैतूल-छिंदवाड़ा मार्ग पर दुनावा की यह घटना है. एक तेज रफ्तार ट्रक जेसीबी से टकरा गया. वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि जेसीबी 100 फीट तक घसीटती चली गई. आसपास खड़े कुछ और वाहनों को भी नुकसान हुआ है. गनीमत यह रही कि हादसे के समय आसपास कोई नहीं था, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी. पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया और ड्राइवर की तलाश की जा रही है. मामले की जांच की जा रही है.