डबरा में विश्व हिंदू परिषद ने निकाली शोभायात्रा: भगवान की झांकियां सजी, जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत – Dabra News

डबरा में विश्व हिंदू परिषद ने निकाली शोभायात्रा:  भगवान की झांकियां सजी, जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत – Dabra News




डबरा नगर में शुक्रवार देर शाम रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शोभायात्रा निकाली। इसमें हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव मनाया। शोभायात्रा शाम 7:00 बजे नगर के तहसील मंदिर से विशेष पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुई। मुख्य रास्तों से गुजरते समय भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और शहर में जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सुंदर झांकियां सजी यात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी बेहद सुंदर और शानदार झांकियां शामिल थीं, जो लोगों के लिए मुख्य आकर्षण बनी रहीं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण सड़कों पर भक्ति का अनोखा माहौल देखने को मिला। धर्मसभा के साथ समापन शोभायात्रा का समापन सराफा बाजार में हुआ, जहां एक धर्मसभा आयोजित की गई। बालाजी मंदिर के महंत सोनू महाराज और प्रेमप्रकाश आश्रम के महंत संत छोटूराम जी की मौजूदगी में यह सभा पूरी हुई। संतों ने अपने भाषण में धर्म की महत्ता, संस्कृति को बचाने और आपसी एकता बनाए रखने पर जोर दिया। शहर के प्रमुख लोग रहे मौजूद इस कार्यक्रम में डॉ. विवेक मिश्रा, वीर विक्रम जैन, नीलेश गर्ग, कपिल गुप्ता, रजत बेडर, प्रज्वल गुप्ता, टिंकल पाठक, राजू चौधरी, विक्रम पाल, धर्मेंद्र गुर्जर गोलू बरार और सचिन मारवाड़ी सहित शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।



Source link