तेज रफ्तार बाइक सवारों ने राह चलते युवक को पीटा: बीच-बचाव करने आईं पत्नी और अन्य महिलाओं से भी की मारपीट, VIDEO सामने आया – Morena News

तेज रफ्तार बाइक सवारों ने राह चलते युवक को पीटा:  बीच-बचाव करने आईं पत्नी और अन्य महिलाओं से भी की मारपीट, VIDEO सामने आया – Morena News




मुरैना के जौरा कस्बे में गुरुवार शाम घर के बाहर टहल रहे एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवारों ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसके बाद हुए विवाद में आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं युवक की पत्नी और घर की अन्य महिलाओं के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर जौरा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश और पहचान शुरू कर दी है। टहल रहे युवक को मारी टक्कर, विवाद बढ़ने पर बुलाए साथी जौरा कस्बे के निवासी आशीष सिंघल गुरुवार शाम अपने घर की गली में टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद बाइक सवार युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और सबने मिलकर आशीष की मारपीट कर दी। घंटी बजाकर घर वालों को बुलाया, महिलाओं को भी पीटा मारपीट के दौरान आशीष ने अपने घर की घंटी बजा दी। घंटी सुनकर जब उनकी पत्नी रेणु सिंघल घर से बाहर आईं और पति को बचाने का प्रयास किया, तो युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद घर की अन्य महिलाओं ने रेणु को बचाने की कोशिश की, तो हमलावर युवकों ने उन महिलाओं को भी पीटा। सड़क पर हुई इस पूरी मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। एसडीओपी बोले- सीसीटीवी के आधार पर कर रहे पहचान जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने घटना के संबंध में बताया कि, बाइक के टकराने से हुआ विवाद और पति पत्नी की मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज की है आरोपियों की सीसीटीवी के आधार पर पहचान की जा रही है।



Source link