दो बाइकों की टक्कर, उछलकर दूरे गिरे लोग: दो बच्चों समेत चार घायल, दमोह के बनवार में हादसा – Damoh News

दो बाइकों की टक्कर, उछलकर दूरे गिरे लोग:  दो बच्चों समेत चार घायल, दमोह के बनवार में हादसा – Damoh News




दमोह जिले के नोहटा थाना इलाके में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बनवार में बड़ी टेक के पास हुए इस हादसे में दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे। घटना की खबर मिलते ही बनवार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 112 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह जानकारी के मुताबिक, बनवार के रहने वाले रम्मू यादव (26) अपने गांव रौंड जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर देव पटेरा के ओमकार अपने 12 साल की बेटी अनामिका और 16 साल के बेटे अनिल के साथ रौंड से बनवार की ओर आ रहे थे। जैसे ही दोनों बाइकें पानी की टंकी के पास पहुंचीं, तेज रफ्तार होने के कारण आपस में टकरा गईं। पुलिस ने शुरू की जांच हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और पुलिस को फोन किया। बनवार चौकी प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है कि हादसा असल में कैसे हुआ।



Source link