नाबालिग ने गला काटकर सुसाइड की कोशिश की: घर के अंदर धारदार हथियार से खुद को किया घायल, परिजनों ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल – Bhind News

नाबालिग ने गला काटकर सुसाइड की कोशिश की:  घर के अंदर धारदार हथियार से खुद को किया घायल, परिजनों ने समय रहते पहुंचाया अस्पताल – Bhind News




भिंड के देहात थाना क्षेत्र के दशरथ नगर में एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने घर के अंदर धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर लिया। हालांकि समय रहते परिजनों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई और उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम की है। उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठा लिया। कुछ देर बाद छोटे भाई ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल मां संध्या को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल किशोरी की स्थिति स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं है। मामले की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस ने प्रकरण में संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना के कारणों की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के स्वस्थ होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



Source link