पहले ही मैच में PSL की भद पिट गई, जर्सी के रंग में रंगा गेंद, वीडियो वायरल

पहले ही मैच में PSL की भद पिट गई, जर्सी के रंग में रंगा गेंद, वीडियो वायरल


होमखेलक्रिकेट

पहले ही मैच में PSL की भद पिट गई, जर्सी के रंग में रंगा गेंद, वीडियो वायरल

Last Updated:

PSL 2026 ball colour changed white to pink: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है. सीजन का पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला गया. पहले मैच में लाहौर की बल्लेबाजी की दौरान अचानक गेंद का रंग बदल गया. रंग बदलने का कारण हैदराबाद के खिलाड़ियों की जर्सी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Zoom

पीएसएल मैच के दौरान सफेद से पिंक हो गई बॉल

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 की जैसे-तैसे शुरुआत तो हो गई, लेकिन सीजन के पहले ही मैच में उसकी भद पिट गई है. सीजन का मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्स के बीच खेला गया. मैच के दौरान जब हैदराबाद की टीम गेंदबाजी कर रही थी तो अचानक ये देखा गया कि गेंद का रंग बदल गया है. गेंद सफेद से गुलाबी दिखने लगी थी. ऐसे में फिर क्या था अंपायर ने तुरंत इसकी पड़ताल की और फिर पाया कि हैदराबाद की टीम ने जो जर्सी पहनी है उसका रंग गेंद पर चढ़ गया है.

इसका मतलब साफ था कि हैदराबाद की जर्सी की क्वालिटी इतनी खराब था कि उसका रंग गेंद पर चढ़ गया. इस घटना के बाद पीएसएल का अब खूब मजाक बन रहा है. खुद हैदराबाद के कप्तान मार्नस लाबुशेन को भी यकीन नहीं हुआ कि आखिर कैसे जर्सी के कारण गेंद का रंग बदल गया. मैच के बाद मार्नस लाबुशेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस घटना जिक्र करते हुए उम्मीद जताई कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा.

गेंद के रंग वाली घटना पर क्या बोले मार्नस लाबुशेन

मैच के बाद मार्नस लाबुशेन ने गेंद के रंग बदलने को लेकर कहा, “दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से कहा ये क्या हो रहा है? गेंद लाल है, शायद कपड़ों की वजह से है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा. मैं उम्मीद करता हूं कि अगले मैच तक इस तरह की दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा.”

किसने जीता पीएसएल 2026 का पहला मैच?

पीएसएल 2026 के पहले मैच की बात करें तो शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली लाहौर कलंदर्स की टीम ने 69 रनों से हैदराबाद किंग्समैन को हराया. मैच में लाहौर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 199 रन का स्कोर खड़ा किया था. लाहौर के इस स्कोर के जवाब में हैदराबाद किंग्समैन की टीम 20 ओवर में 130 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह लागौर कलंदर्स ने सीजन के बहले ही मैच में जीत के साथ धमाकेदार आगाज किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link