प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी के PSO पर फायरिंग, 3 घायल: ग्वालियर में माता मंदिर पर गाने बजाने को लेकर विवाद, महिलाओं ने भी की फायरिंग – Gwalior News

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी के PSO पर फायरिंग, 3 घायल:  ग्वालियर में माता मंदिर पर गाने बजाने को लेकर विवाद, महिलाओं ने भी की फायरिंग – Gwalior News




ग्वालियर में शुक्रवार शाम माता मंदिर पर गाने बजाने पर पड़ोसी आग बबूला हो गया। पड़ोसी भूरा और उसके परिवार ने महिलाओं से गाली गलौज की। जब संतोष पांडे व उनके परिवार ने गाली गलौज का विरोध किया तो पड़ोसी ने कट्‌टे व बंदूक से गोलियां चला दीं। छर्रे लगने से भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ संतोष पांडे व उनके भाई आकाश व राजकुमार घायल हो गए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और हमलावरों को पकड़ा है। एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस के सुपुर्द किया है। एक कट्‌टा भी बरामद हो गया है। ऐसा आरोप है कि आरोपियों में शामिल महिला ने भी कट्‌टे से फायर किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर रही है। रामनवमीं पर माता मंदिर में हा रहा था आयोजन उपनगर मुरार स्थित अल्पना टॉकीज के पास निवासी संतोष कुमार पांडे भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के निजी पीएसओ व पीए हैं। वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को उनके घर के सामने माता मंदिर पर रामनवमीं के अवसर पर आयोजन हो रहा था। यहां साउंड सिस्टम पर माता के गाने बजाए जा रहे थे। पास ही फायर बिग्रेड का सब स्टेशन है। मंदिर के पास ही फायर कर्मचारी सुनील कुमार चाय पी रहा था। इसी समय सामने रहने वाला भूरा, उसका पिता पप्पी आए। उन्होंने फायर बिग्रेड कर्मचारी सुनील को साउंड सिस्टम बंद करने को कहा और गालियां देते हुए मारपीट कर दी। सुनील 20 कदम की दूरी पर अपने ऑफिस पहुंच गया। यहां अपने साथी पवन को पूरी बात बताई। इसी समय हमलावर वहां पहुंच गए और धमकी दी। इसके बाद भूरा और पप्पी वापस मंदिर पहुंचे तो वहां आसपास बैठ महिलाओं से गाली गलौज व अभद्रता करने लगे। इसी समय संतोष पांडे भी घर पहुंचा तो उन्होंने विरोध किया। जिस पर भूरा और उसका पिता व बहन रीना तीनों संतोष से भिड़ गए। कट्‌ट व बंदूक से किए चार फायर, तीन घायल इसके बाद भूरा कट्‌टा निकाल लाया और उसकी बहन ने घर की बालकनी पर चढ़कर बंदूक से गोलियां चला दीं। दोनों ने चार फायर किए हैं। जिमसें भाजपा नेता का पीएसओ संतोष पांडे हाथ में छर्रे लगने से घायल हुआ है, जबकि संतोष का भाई आकाश की आंख व चेहरे पर छर्रे लगे हैं और रामकुमार पांडे के हाथ में गोली लगी है। इसके बाद वहां स्थानीय लोगों ने आरोपियों को पकड़कर कट्‌टा छीन लिया और पुलिस को सूचना दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने मौके से भूरा, उसका पिता पप्पी रजक व एक महिला को पकड़ा है। इलाके में पुलिस बल तैनात घटना माता मंदिर पर साउंड सिस्टम बजाने से रोकने पर को लेकर हुई थी। धार्मिक एंगल आने पर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल घटना स्थल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया है। घायल और हमलावर एक ही मोहल्ला में पास-पास रहते हैं। इसको लेकर तनाव भी है। एएसपी ग्वालियर जयराज कुबेर ने बताया माता के मंदिर पर साउंड सिस्टम बजाने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हुआ था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी है। फायरिंग में छर्रे लगने से दो से तीन लोग घायल हुए हैं। तीन हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।



Source link