राकेश बेदी का नाटक मसाज का मंचन आज: भोपाल रंग महोत्सव-2026 का आगाज; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News

राकेश बेदी का नाटक मसाज का मंचन आज:  भोपाल रंग महोत्सव-2026 का आगाज; जानिए शहर में कहां-क्या रहेगा खास – Bhopal News



रेल यात्रियों को सुविधा

यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर रेल प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। आधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस को बोहानी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया है। पढ़ें पूरी खबर…

रेलवे ने भोपाल मंडल होकर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इनमें प्रयागराज–हडपसर साप्ताहिक विशेष ट्रेन और रक्सौल–उधना स्पेशल ट्रेन शामिल हैं।

इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के बीना, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और सीहोर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा कनेक्शन मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय

नवरात्रि मेले के दौरान मैहर स्थित माता शारदा मंदिर में दर्शन के लिए जाले वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर 5 मिनट का अस्थायी ठहराव दिया है। यह व्यवस्था 19 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। पढ़ें पूरी खबर

यह सड़कें रहेंगी डायवर्ट

बोर्ड ऑफिस से ज्योति टॉकीज की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदल दी गई है। ज्योति टॉकीज के पास धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कार्य किया जा रहा है। इसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले चार पहिया, भारी और सवारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सर्वधर्म ए-बी सेक्टर, दामखेडा, सांई हिल्स एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गांधी चौक, कबीरा अपॉर्टमेंट, हंसा कॉम्पलेक्स, मिलेट्री गेट एरिया, टीला जमालपुरा, तुलसी टॉवर एवं आसपास।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक पलासी, एलेक्सर ग्रीन, नाइश स्पेश कॉलोनी, राजनगर, अयोध्या नगर एल सेक्टर, सागर गोल्डन पॉम, कटारा, अमरिन होम्स, स्प्रिंग वैली कॉलोनी, प्राइड सिटी कॉलोनी, बीडीए एवं आसपास।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाजपेयी नगर एवं आसपास।



Source link