रामनवमी पर यह उपाय खोल देंगे बन्द किस्मत का ताला, कभी नही होंगी धन की कमी

रामनवमी पर यह उपाय खोल देंगे बन्द किस्मत का ताला, कभी नही होंगी धन की कमी


होमताजा खबरधर्म

रामनवमी पर यह उपाय खोल देंगे बन्द किस्मत का ताला, कभी नही होंगी धन की कमी

Last Updated:

Ramnvmi Upay 2026: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष को राम नवमी मनाई जाती है. इस दिन राम दरबार की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है. इस दिन रात्रि के समय दीपक के अचूक उपाय सोई हुईं किस्मत जगा सकते है. आइए जानते है आचार्य से आज किन उपायों से रामजी प्रसन्न होंगे.

ख़बरें फटाफट

Ram Navami 2026 : हिंदू परंपरा में रामनवमी का विशेष महत्व माना जाता है. यह पर्व चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इसी दिन अयोध्या में राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर प्रभु राम का अवतार हुआ था. इस शुभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के दुख-दर्द दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय भगवान राम की कृपा दिलाकर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं.

उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार आज राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन अगर दीपक के कुछ अचूक उपाय कर लिए जाए तो भगवान राम जी के साथ हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होती है. अगर आपकी कुंडली में किसी भी प्रकार का दोष है या फिर आप संकटों से घिरे हैं तो हनुमान जी की पूजा रामनवमी के दिन अवश्य करनी चाहिए. इसलिए रामनवमी के दिन भगवान हनुमान जी का किस चीज का दीपक जलाएं जिससे भगवान हनुमान प्रसन्न हो और भक्त के घर मे सुख समृद्धि हमेशा बनी रहे.

राम नवमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का त्रेतायुग में राम अवतार हुआ था. तब वह चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अयोध्या में राजा दशरथ के बड़े पुत्र के रूप में अवतरित हुए थे. लंका के राजा रावण के वध, अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए प्रभु राम का ये अवतार था. हर साल चैत्र शुक्ल नवमी को रामनवमी मनाई जाती है. इस दिन रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

इस तेल से जलाएं दिया
रामनवमी के पावन दिन राम नवमी पर भगवान हनुमान की विधिपूर्वक पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. इस दिन उनके समक्ष घी का नहीं, बल्कि तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. साथ ही हनुमान जी को लाल फूल अर्पित करें. यदि आप विस्तृत पूजा न कर सकें, तो केवल 108 बार ‘राम’ नाम का जप भी अत्यंत प्रभावशाली होता है. मान्यता है कि इससे जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. हनुमान जी की कृपा से बिगड़े काम भी बनने लगते हैं.

जरूर करे इन मंत्रो का जाप
– श्री राम जय राम, श्री राम जय जय राम
– ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः
– ॐ राम रामाय नमः
– राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे
– ॐ दाशरथये विद्महे, सीता वल्लभाय धीमहि, तन्नो रामा: प्रचोदयात्:

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें



Source link