राज्य सरकार ने रामनवमी पर 2500 करोड़ का लोन 14 साल के लिए लेने का फैसला किया है। इस लोन पर ब्याज राशि का भुगतान हर छह महीने में किया जाएगा। वित्त विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन में सरकार पर 31 मार्च 2025 को कर्ज 4 लाख 14 हजार 611 करोड़ रुपए बताए गए हैं, जबकि इसके पहले लिए गए सभी ऋण में 31 मार्च 2025 की स्थिति में कर्ज 4 लाख 21 हजार 740 करोड़ रुपए बताया गया था। इसी तरह दूसरा लोन 1000 करोड़ रुपए का लिया जा रहा है। यह लोन 24 साल के लिए लिया जा रहा है। आज लिए जा रहे दोनों ही ऋणों का भुगतान सरकार को 30 मार्च को होगा। मोहन यादव सरकार ने मार्च के महीने चौथी बार कर्ज लिया है। इसके पहले 17 मार्च को दो अलग-अलग कर्ज 4100 करोड़ रुपए के लिए जा गए हैं। इस तरह मार्च में सरकार द्वारा लिया गया कर्ज 18700 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। सरकार ने इसके पहले 10 मार्च को 1900 करोड़ रुपए 10 साल के ब्याज पर तो 1700 करोड़ रुपए 14 साल और 2200 करोड़ रुपए 21 साल की अवधि के लिए कर्ज लिया है। तीन मार्च को होली पर 6300 करोड़ रुपए के चार अलग-अलग कर्ज लिए गए थे। वित्त विभाग द्वारा किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, तीन मार्च को पहला लोन 1800 करोड़ का लिया गया। जिसका भुगतान सरकार नौ साल में छमाही ब्याज के जरिए करेगी। इसी तरह दूसरा कर्ज 13 साल के लिए 1600 करोड़ रुपए का, तीसरा कर्ज 1300 करोड़ का 15 साल के लिए और चौथा कर्ज 1600 करोड़ रुपए का 23 साल के लिए लिया गया है। इस तरह कुल 6300 करोड़ का कर्ज लिया गया, जो चालू वित्त वर्ष में लिए गए एक दिन के कर्ज में सर्वाधिक रहा है।
Source link