वर्ल्ड कप से पहले फ्रांस का धमाल, एमबापे के गोल से ब्राजील को हराया

वर्ल्ड कप से पहले फ्रांस का धमाल, एमबापे के गोल से ब्राजील को हराया


Last Updated:

Kylian Mbappe और Hugo Ekitike के गोल से फ्रांस ने Foxboro में ब्राजील को 2 1 से हराया, Bremer का गोल बेअसर रहा, अगला मैच क्रोएशिया से होगा.

Zoom

किलियन एमबापे

फॉक्सबोरो (अमेरिका): स्टार स्ट्राइकर किलियन एमबापे के गोल की मदद से फ्रांस ने विश्व कप फुटबॉल से पहले एक महत्वपूर्ण मैत्री मैच में ब्राजील को 2-1 से हराया. एमबापे इस मैच से पहले घुटने की चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने दिखाया कि फिलहाल वह इस समस्या से परेशान नहीं हैं, उन्होंने 65वें मिनट में मैदान छोड़ने से पहले एक महत्वपूर्ण गोल किया.

स्टेडियम में मौजूद 66215 दर्शक ब्राजील का समर्थन कर रहे थे, लेकिन एमबापे (32वें मिनट) और ह्यूगो एकितिके (65वें) ने गोल करके फ्रांस को उस मैदान पर 2-0 की बढ़त दिला दी, जहां वह विश्व कप के ग्रुप चरण के अपने अंतिम मैच में नॉर्वे का सामना करेगा.

ब्राजील की तरफ से एकमात्र गोल ब्रेमर ने 78वें मिनट में किया, लेकिन इससे वह हार का अंतर ही कम कर पाए. ब्राजील अब मंगलवार को ऑरलैंडो, फ्लोरिडा में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगा, जो इन दोनों टीम के बीच 2022 के विश्व कप क्वार्टर फाइनल के बाद पहला मुकाबला होगा. फ्रांस रविवार को मैरीलैंड के लैंडओवर में कोलंबिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलेगा.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link