Last Updated:
On This Day Virat Kohli played historic innings: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज विराट कोहली ने बेशक टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन फॉर्मेट में उनकी कई ऐसी पारियां हैं जो फैंस कभी नहीं भूल पाए हैं. ऐसी एक पारी उन्होंने आईसीसी टी20 विश्व कप 2016 में आज ही के दिन के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी.
साल 2016 में विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी नाबाद अर्धशतकीय पारी
नई दिल्ली: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक विश्व क्रिकेट पर राज किया है. क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से तबाही मचाई है. हालांकि, विराट अब सिर्फ वनडे में खेलते हैं. उन्होंने टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है, लेकिन इन दोनों फॉर्मेट में उन्होंने अनिगिनत यादगार पारियां खेली हैं, जिसमें से एक साल 2016 टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक पारी भी शामिल है.
आज ही के दिन, 27 मार्च 2016 में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को अकेले दमपर जीत दिलाई थी. टी20 इतिहास में फैंस ने एक-दो बार ही इस तरह की पारी देखी होगी, जब टीम की हार तय हो लेकिन एक खिलाड़ी अकेले विरोधी के सामने पहाड़ बनकर खड़ा हो जाता है.
विराट ने ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीना था जीत
मुकाबले में विराट कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे, जब भारत चौथे ओवर में 23 रन पर 1 विकेट खो चुका था. ऑस्ट्रेलिया ने कसी हुई गेंदबाजी से मैच पर पूरी तरह से अपना शिकंजा कस रखा था. विराट को छोड़ टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज संघर्ष करते हुए दिख रहे थे. मैच में एक समय ऐसा भी आया जब 14 ओवर में भारत 94 रन के स्कोर पर अपने चार विकेट दिए थे. बचे हुए 6 ओवर में टीम इंडिया को 67 रन बनाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 161 रनों का टारगेट दिया था.
14वें ओवर तक कोहली की पारी भी काफी सुस्त थी. वह 30 गेंदों में 35 रन ही बना पाए थे, लेकिन जब उन्होंने पिच को अच्छी तरह समझ लिया था उसके बाद चेजमास्टर ने अपना गियर बदला. फिर क्या था विराट कोहली ने अगले 47 रन सिर्फ 21 गेंदों में कूट दिए, जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल था. उनकी इस पारी को देख ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पूरी तरह से बौखला गए, क्योंकि अंतिम ओवरों में विराट कोहली ने बाजी को पलट दिया. इस तरह टीम इंडिया ने 5 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर और सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें