व्हाट्सएप ग्रुप से बुजुर्ग से ₹1.34 करोड़ की ठगी: मंदसौर में मुनाफे का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करवाई, विदेशी नंबरों से चल रहा फर्जी नेटवर्क – Mandsaur News

व्हाट्सएप ग्रुप से बुजुर्ग से ₹1.34 करोड़ की ठगी:  मंदसौर में मुनाफे का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करवाई, विदेशी नंबरों से चल रहा फर्जी नेटवर्क – Mandsaur News




मंदसौर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। इसमें एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए कुल 1 करोड़ 34 लाख रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने गुरुवार शाम केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित वीरेंद्र कुमार जैन, निवासी वल्लभ नगर, जैन कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में “Wealth Alliance Training Team A12” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप के संचालक मोहन पाटिल और उनके कथित मैनेजर रवि निवेशकों को 200-300% तक के मुनाफे का लालच देकर विश्वास में लेते थे। फर्जी वेबसाइट और कंपनी का भरोसा
आरोपियों ने पीड़ित को https://m.totem-point.cc वेबसाइट पर लॉगिन आईडी दी और बताया कि यह ‘TOTEM-IN’ कंपनी है, जो शेयर बाजार, IPO और इक्विटी ट्रेडिंग में निवेश कर मोटा मुनाफा देती है। सुबह से शाम तक ट्रेडिंग और “शेयर्स इक्विटी” का पूरा निवेश प्रोसेस समझाकर पीड़ित को भरोसा दिलाया गया। RTGS/NEFT के जरिए अलग-अलग खातों में पैसे जमा
पीड़ित ने झांसे में आकर अलग-अलग तारीखों में विभिन्न बैंक खातों में RTGS, NEFT और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से कुल 1 करोड़ 34 लाख रुपए जमा कर दिए। ये राशि कई फर्मों और खातों में गई, जिनमें प्रमुख हैं: संपर्क बंद और फर्जी नेटवर्क का खुलासा
जैसे ही पीड़ित ने पैसा निकालने का प्रयास किया, आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में फोन उठाना और मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया। जांच में पता चला कि यह पूरा नेटवर्क फर्जी और संगठित था। पुलिस ने मामला दर्ज किया
कोतवाली थाना में धोखाधड़ी (BNS) धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीड़ित ने पुलिस को विस्तृत दस्तावेज भी सौंपे हैं, जिनमें व्हाट्सएप चैट (200+ पेज), ग्रुप चैट, ऑपरेशनल मैनुअल, बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल्स, आधार और पैन कार्ड की कॉपी शामिल हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की कि अनजान व्हाट्सएप ग्रुप या निवेश योजनाओं से सतर्क रहें और अत्यधिक मुनाफे के लालच में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की शिकायत तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर करें।



Source link