हार्दिक भाई का सबसे पहले मैसेज आया…पंड्या ने जितेश शर्मा को संभाला

हार्दिक भाई का सबसे पहले मैसेज आया…पंड्या ने जितेश शर्मा को संभाला


होमखेलक्रिकेट

हार्दिक भाई का सबसे पहले मैसेज आया…पंड्या ने जितेश शर्मा को संभाला

Last Updated:

Jitesh sharma statement on Hardik Pandya: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के अपने दर्द और संघर्ष को साझा किया है. जितेश ने खुलासा किया कि टीम चयन के बाद सबसे पहले हार्दिक पांड्या ने उन्हें मैसेज कर हौसला बढ़ाया था. उन्होंने हार्दिक की दरियादिली और क्रुणाल पांड्या की ‘स्ट्रीट-स्मार्ट’ कप्तानी की जमकर तारीफ की. ईशान किशन की घरेलू क्रिकेट में वापसी के कारण जगह गंवाने वाले जितेश अब नए जोश के साथ वापसी की तैयारी में जुटे हैं.

Zoom

जितेश शर्मा को मुश्किल समय में हार्दिक पंड्या ने संभाला.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट में टीम चयन जितना रोमांचक होता है, उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक उन खिलाड़ियों के लिए होता है जो अंतिम पायदान पर आकर चूक जाते हैं. विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा के लिए 2026 टी20 वर्ल्ड कप की टीम से बाहर होना कुछ ऐसा ही था. हालांकि, इस कठिन समय में उन्हें भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का साथ मिला. हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बात करते हुए जितेश ने खुलासा किया कि टीम में जगह न मिलने के बाद सबसे पहले उन्हें हार्दिक पांड्या ने ही संभाला था.

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय चयनकर्ताओं के सामने विकेटकीपर की स्थिति काफी पेचीदा थी. संजू सैमसन पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुके थे. दूसरे स्लॉट के लिए जितेश शर्मा रेस में आगे थे, लेकिन ईशान किशन की धमाकेदार घरेलू वापसी ने पासा पलट दिया. ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड को ऐतिहासिक खिताब जिताकर चयनकर्ताओं को उन्हें वापस बुलाने पर मजबूर कर दिया. नतीजतन, भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार वर्ल्ड कप तो जीता लेकिन जितेश को बाहर बैठकर इसे देखना पड़ा.

जितेश शर्मा को मुश्किल समय में हार्दिक पंड्या ने संभाला.

मैदान के बाहर के ‘असली कप्तान’ हैं हार्दिक पांड्या
जितेश शर्मा ने बताया कि जब टीम की घोषणा हुई, तो वे काफी निराश थे. उन्होंने कहा, ‘हार्दिक भाई पहले व्यक्ति थे जिन्होंने मुझे मैसेज किया.उन्होंने मुझे सलाह दी कि एक व्यक्ति और एक क्रिकेटर के रूप में आगे बढ़ते रहो. अर्शदीप सिंह, आवेश खान और शिवम दुबे जैसे दोस्तों ने भी मेरा हौसला बढ़ाया.’ जितेश ने हार्दिक की उदारता की प्रशंसा करते हुए बताया कि वे बच्चों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. बकौल जितेश, ‘हार्दिक पांड्या सबसे मददगार व्यक्ति हैं. मैंने उनके जैसा कोई नहीं देखा जो बिना मांगे बच्चों को बैट दे देता हो. उन्होंने मुझे भी एक बार अपना बैट दिया था.’

क्रुणाल पांड्या का ‘बाउंसर’ और दिमागी खेल
जितेश शर्मा घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिए खेलते हैं.उन्होंने पांड्या ब्रदर्स की जमकर तारीफ की. उन्होंने विशेष रूप से क्रुणाल पांड्या की ‘स्ट्रीट-स्मार्ट’ क्रिकेटिंग बुद्धि का जिक्र किया. जितेश ने एक दिलचस्प पहलू साझा करते हुए कहा कि क्रुणाल पहले ऐसे स्पिनर हैं जो नियमित रूप से बाउंसर फेंकते हैं. उन्होंने बल्लेबाजों के मन में यह डर बिठा दिया है कि एक स्पिनर भी सिर पर गेंद मार सकता है. जितेश के अनुसार यह क्रुणाल की निडर और चालाक मानसिकता को दर्शाता है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link