₹5 हजार गिरावट के बाद फिर चमका सोना, रामनवमी पर कीमतों में उछाल, त्योहारों में बदले रेट

₹5 हजार गिरावट के बाद फिर चमका सोना, रामनवमी पर कीमतों में उछाल, त्योहारों में बदले रेट


Last Updated:

Gold Silver Price Today 27 March: दुनियाभर में इजराइल-ईरान युद्ध के चलते सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी हलचल मची है. जहां बीते दिन लगभग ₹5 हजार सोना सस्ता हुआ था तो वहीं आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव फिर ₹1,470 रुपए ऊपर चढ़ा है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जानते जाइए…

Zoom

सोने-चांदी की कीमतों में रोज बड़ी हलचल देखने को मिल रही है. 

Gold-Silver Price 27 March: सोने और चांदी के दाम देश-दुनिया में इजराइल-ईरान युद्ध के असर के चलते खूब ऊपर नीचे हो रहे हैं. जहां बीते दिन सोने-चांदी के दामों में लगभग ₹5 हजार से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई थी तो वहीं आज वही सोना महंगा हुआ है. राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में ₹1,470 रुपए की बढ़त दर्ज हुई है तो वहीं चांदी ₹5,910 रुपए महंगी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार (27 मार्च) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 141,930 रुपए/10 ग्राम

भोपाल में चांदी का भाव
आज: 225,500 रुपए/1 किलो

सोने-चांदी में बीते दिन गिरावट तो आज दिखी बड़ी बढ़त
देशभर में पिछले कई दिनों से सोने के भाव में कभी गिरावट तो किसी दिन बढ़त का दौर जारी है. जिसके पीछे इजराइल और ईरान के बीच युद्ध बड़ी वजह है. जहां बीते दिन सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दिखी थी तो आज फिर सोना महंगा हो गया है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 142,190 रुपए प्रति 10 ग्राम

भारत में चांदी का भाव
आज: 226,070 रुपए प्रति 1 किलो

हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link