Last Updated:
Indore News: एमपी के इंदौर में स्थित अपने राम का निराला धाम मंदिर अपनी अनोखी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है. यहां भक्तों को भगवान श्री राम के दर्शन से पहले 108 बार “जय श्री राम” या “राम-राम” लिखना अनिवार्य है. यह नियम न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता का माध्यम भी माना जाता है. चलिए इस मंदिर के बारे में ज्यादा जानकारी जान लेते हैं…
Ram Ka Nirala Dham
मिथिलेश गुप्ता(इंदौर),
Ram Ka Nirala Dham: मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अपने राम का निराला धाम मंदिर आस्था और अनोखी परंपरा के लिए देशभर में प्रसिद्ध है. यह मंदिर भगवान श्री राम को समर्पित है, लेकिन यहां दर्शन करने के लिए एक खास नियम है, जो इसे अन्य मंदिरों से अलग बनाता है. इस मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन करने से पहले 108 बार “जय श्री राम” या “राम-राम” लिखना अनिवार्य होता है. भक्त मंदिर परिसर में बैठकर यह लिखने का काम करते हैं और उसके बाद ही उन्हें भगवान के दर्शन का अवसर मिलता है. यह परंपरा न केवल भक्ति का प्रतीक है, बल्कि मन को एकाग्र और शांत करने का जरिया भी मानी जाती है.
मंदिर की एक और खास बात इसकी अनोखी संरचना और व्यवस्था है. यहां भगवान राम को मंदिर का संरक्षक माना गया है, जबकि हनुमान जी को अध्यक्ष की जगह दी गई है. कोषाध्यक्ष के रूप में कुबेर, सचिव के रूप में भोलेनाथ और सुरक्षा अधिकारी के रूप में यमराज को स्थापित किया गया है. वहीं, लेखा-जोखा अधिकारी चित्रगुप्त को माना गया है. यह अनोखी व्यवस्था भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. मंदिर के हर कोने में “सियाराम” का नाम अंकित दिखाई देता है, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देता है. भगवान राम की प्रतिमा के ठीक सामने संकट मोचन हनुमान जी विराजमान हैं और उनके चरणों में बैठकर ही श्रद्धालु 108 बार राम नाम लिखते हैं। यह दृश्य श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है.
अलग-अलग राज्यों से आते हैं भक्त
देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी लोग इस अनोखी परंपरा को निभाने के लिए यहां पहुंचते हैं. खासतौर पर रामनवमी के अवसर पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ती है और भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आते हैं. भक्तों का मानना है कि “राम नाम में ही सब कुछ है” कई श्रद्धालुओं ने बताया कि जब वे “जय श्री राम” लिखते हैं तो उन्हें मानसिक शांति और सुकून का अनुभव होता है. उनके अनुसार, राम नाम ही जीवन का सत्य है.
अपने राम का निराला धाम मंदिर न सिर्फ एक धार्मिक स्थल है, बल्कि आस्था, अनुशासन और आध्यात्मिक अनुभव का अनूठा केंद्र भी है, जो भी यहां एक बार आता है, वह इस भक्ति भाव में खोकर बार-बार आने की इच्छा रखता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें