15 के हुए वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया में एंट्री का आखिरी रोड़ा भी हटा

15 के हुए वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया में एंट्री का आखिरी रोड़ा भी हटा


होमखेलक्रिकेट

15 के हुए वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया में एंट्री का आखिरी रोड़ा भी हटा

Last Updated:

vaibhav suryavanshi turns 15: बिहार के समस्तीपुर के ‘वंडर बॉय’ वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो गए. अब उनके भारत के सीनियर टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए आईसीसी का आखिरी रोड़ा भी हट गया है. आईपीएल में 14 की उम्र में शतक और रणजी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव अब सीनियर टीम इंडिया के लिए पूरी तरह एलिजिबल हैं. क्या यह ‘रन मशीन’ अब महान सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड तोड़ पाएगा.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं.

vaibhav suryavanshi birthday Special: भारतीय क्रिकेट के आकाश में एक ऐसा सितारा चमक रहा है जिसकी चमक ने दिग्गजों को भी हैरान कर दिया है. बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर का रहने वाला एक छोटा सा लड़का वैभव सूर्यवंशी अब विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर दस्तक देने के लिए तैयार है. 27 मार्च 2026 की तारीख वैभव के जीवन और भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक है. वैभव अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसके साथ ही उनके लिए इंटरनेशनल क्रिकेट के बंद दरवाजे हमेशा के लिए खुल जाएंगे.आईसीसी के कड़े नियम और क्या वह वाकई मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड्स को वैभव चुनौती दे पाएंगे.

साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने एक अनिवार्य नियम लागू किया था. इसके तहत किसी भी खिलाड़ी को सीनियर स्तर पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 वर्ष की आयु पूरी करनी आवश्यक है. यह नियम युवा खिलाड़ियों को अत्यधिक शारीरिक और मानसिक दबाव से बचाने के लिए बनाया गया था. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का  जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था. वह अब 15 साल के हो गए. अब तक बीसीसीआई (BCCI) चाहकर भी वैभव को सीनियर टीम में नहीं चुन सकती थी, लेकिन अब चयनकर्ताओं के हाथ खुल चुके हैं.

अंडर 19 वर्ल्ड कप का ‘विलेन’ और ‘हीरो’ दोनों रहे वैभव
वैभव ने इसी साल 6 फरवरी को हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की तूफानी पारी खेली थी. वह टूर्नामेंट में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ रहे और 169 प्लस के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए. वैभव भले ही 15 साल के हो रहे हों, लेकिन वह अब दोबारा अंडर-19 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार, एक खिलाड़ी केवल एक बार ही अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल सकता है ताकि नए टैलेंट को मौका मिले. यानी अब वैभव का अगला पड़ाव सीधे टीम इंडिया ही है.

आईपीएल का ‘वंडर बॉय’ 13 साल में करोड़पति, 14 में शतक
वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल के ऐसे रिकॉर्ड्स हैं जिन्हें तोड़ना नामुमकिन सा लगता है. सिर्फ 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा. आईपीएल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 101 रन जड़े. यह मेंस टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड है. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने पहले ही मैच की पहली गेंद पर छक्का जड़कर उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए थे. पिछले सीजन के 7 मैचों में उन्होंने 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए.

रणजी ट्रॉफी से लेकर ‘ट्रिपल सेंचुरी’ तक का सफर
वैभव ने केवल 12 साल और 284 दिन की उम्र में बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया था. वह भारत के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले चौथे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. घरेलू क्रिकेट में उनके नाम रणधीर वर्मा टूर्नामेंट में नाबाद 332 रन (तिहरा शतक) बनाने का कारनामा भी दर्ज है. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ महज 58 गेंदों में जड़ा उनका शतक आज भी चर्चा का विषय है.

क्या टूटेगा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड?
जब भी किसी युवा खिलाड़ी की बात होती है, तो तुलना महान सचिन तेंदुलकर से जरूर होती है. सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. यदि वह अगले एक साल के भीतर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर का ‘सबसे युवा भारतीय डेब्यू’ का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link