97 हजार से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए: मैहर में नवमी पर लिया आशीर्वाद, लोगों की लंबी कतारें लगी – Maihar News

97 हजार से अधिक भक्तों ने माता के दर्शन किए:  मैहर में नवमी पर लिया आशीर्वाद, लोगों की लंबी कतारें लगी – Maihar News




मैहर में चैत्र नवरात्रि की नवमी पर शुक्रवार, 27 मार्च को मां शारदा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर रात करीब 10 बजे तक कुल 97,202 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, भक्तों ने मंदिर पहुंचने के लिए अलग-अलग रास्तों का सहारा लिया। इनमें से 91,421 श्रद्धालु पैदल मार्ग यानी सीढ़ियों से मंदिर पहुंचे। वहीं 4,743 श्रद्धालुओं ने रोपवे का इस्तेमाल किया और 1,038 श्रद्धालु वैन मार्ग के जरिए माता के दरबार पहुंचे। भक्तिमय हुआ माहौल नवमी होने की वजह से सुबह से ही मंदिर की सीढ़ियों और रोपवे पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्त जय माता दी के नारे लगाते हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे और पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा ताकि दर्शन करने में किसी को परेशानी न हो और व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण इतनी बड़ी संख्या में भक्तों ने शांति से दर्शन किए।



Source link