कौन हैं अभिनंदन, जिन्होंने बिना डोमेस्टिक क्रिकेट खेले आईपीएल में किया डेब्यू

कौन हैं अभिनंदन, जिन्होंने बिना डोमेस्टिक क्रिकेट खेले आईपीएल में किया डेब्यू


होमखेलक्रिकेट

कौन हैं अभिनंदन, जिन्होंने बिना डोमेस्टिक क्रिकेट खेले आईपीएल में किया डेब्यू

Last Updated:

Abhinandan Singh RCB Debut: उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने आईपीएल 2026 के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना डेब्यू किया. आरसीबी ने उन्हें 2025 की मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था. केकेआर के पूर्व नेट बॉलर और लखनऊ फाल्कन्स के खिलाड़ी रहे अभिनंदन को हेड कोच एंडी फ्लावर ने टीम का भविष्य बताया है. बिना घरेलू क्रिकेट खेले सीधे आईपीएल की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना उनकी प्रतिभा को दर्शाता है.

Zoom

तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने आरसीबी के लिए किया डेब्यू.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले ही मैच में एक बड़ा दांव खेला. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह अपना आईपीएल डेब्यू किया. आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने मैच से पहले ही संकेत दे दिए थे कि अभिनंदन और मंगेश यादव जैसे युवा खिलाड़ी इस बार रेस में सबसे आगे हैं. अभिनंदन सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. हालांकि, उन्होंने अभी तक उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट (रणजी या सैयद मुश्ताक अली) में पदार्पण नहीं किया है, लेकिन उनकी प्रतिभा की गूंज आईपीएल के गलियारों में काफी पहले ही सुनाई देने लगी थी. अभिनंदन को सबसे पहले यूपीटी20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स के लिए खेलते हुए देखा गया था, जहां उनकी सटीक लाइन-लेंथ और गति ने सबको प्रभावित किया था.

28 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह (Abhinandan Singh) का आईपीएल सफर काफी दिलचस्प रहा है. साल 2024 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ एक नेट बॉलर के रूप में जुड़े थे. वहां उन्होंने श्रेयस अय्यर और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों को गेंदबाजी कर अपनी धार तेज की. उनकी मेहनत का फल उन्हें 2025 की मेगा नीलामी में मिला, जब आरसीबी ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया.

तेज गेंदबाज अभिनंदन सिंह ने आरसीबी के लिए किया डेब्यू.

अभिनंदन को 2025 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला
हालांकि, 2025 के सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा बनाए रखा और उन्हें 2026 के सीजन के लिए रिटेन (Retain) किया. आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने सीजन की शुरुआत से पहले ही अभिनंदन की तारीफ की थी. फ्लावर ने उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में देखा जो मैच का पासा पलट सकता है. चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच पर एक युवा गेंदबाज के लिए डेब्यू करना आसान नहीं होता, लेकिन अभिनंदन की ताकत उनकी ‘विविधता’ (Variations) है, जो हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकती है.

अभिनंदन साबित होंगे एक्स-फैक्टर?
आरसीबी के पास हमेशा से एक मजबूत बल्लेबाजी क्रम रहा है, लेकिन गेंदबाजी अक्सर उनकी कमजोरी रही है. अभिनंदन सिंह जैसे युवा और अनकैप्ड खिलाड़ी का आना टीम को एक नया संतुलन दे सकता है. अब देखना यह होगा कि चिन्नास्वामी के शोर के बीच क्या यह यूपी का लड़का अपनी रफ्तार से सनराइजर्स के ‘ऑरेंज आर्मी’ को शांत कर पाता है या नहीं.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link