दमोह में रामनवमी पर शोभायात्रा निकली: झांकी में लव जिहाद, गौ हत्या रोकने का संदेश; सांसद ने किया भगवान श्रीराम का पूजन – Damoh News

दमोह में रामनवमी पर शोभायात्रा निकली:  झांकी में लव जिहाद, गौ हत्या रोकने का संदेश; सांसद ने किया भगवान श्रीराम का पूजन – Damoh News




दमोह में रामनवमी पर्व पर शुक्रवार रात प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मोरगंज गल्ला मंडी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस दौरान दमोह सांसद राहुल सिंह ने भगवान श्री राम की प्रतिमा का पूजन किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण लव जिहाद और गौ हत्या रोकने का संदेश देती झांकियां थीं। एक झांकी में गौ हत्याओं को रोकने की अपील की गई, जिसे वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति ने प्रदर्शित किया। शोभायात्रा में युवा उमड़े, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद इसके अलावा, लव जिहाद जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भी एक झांकी सजाई गई थी, जिसमें इन घटनाओं को रोकने का संदेश दिया गया। श्री रामजी सेवा समिति द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी इस शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। शहर में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान का पूजन अर्चन किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।



Source link