देवास पुलिस ने 4 शराब तस्करों को पकड़ा: दो जगह दबिश, 500 लीटर अवैध शराब और वाहन जब्त, रिमांड पर लिया – Dewas News

देवास पुलिस ने 4 शराब तस्करों को पकड़ा:  दो जगह दबिश, 500 लीटर अवैध शराब और वाहन जब्त, रिमांड पर लिया – Dewas News




देवास पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने करीब 500 लीटर अवैध शराब और एक वाहन जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जिले में संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जा रहा है।
27 मार्च की रात अवैध शराब तस्करी की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने टीम के साथ कार्रवाई की। पहली कार्रवाई: सुनवानी महांकाल में 2 आरोपी पकड़े पुलिस टीम ने ग्राम सुनवानी महांकाल में घेराबंदी कर धर्मेंद्र परमार और प्रदीप रावत को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 24 पेटी अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपए है। दूसरी दबिश: लोहार पिपल्या में वाहन सहित गिरफ्तारी दूसरी कार्रवाई ग्राम लोहार पिपल्या में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे की गई। यहां से नरेंद्र राजपूत और संदीप डाबी को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 31 पेटी शराब और तस्करी में इस्तेमाल हो रहा टवेरा वाहन (MP13BA4844) बरामद किया गया। कुल 7.20 लाख रुपए का सामान जब्त दोनों कार्रवाई में कुल 55 पेटी (करीब 500 लीटर) अवैध शराब जब्त हुई, जिसकी कीमत लगभग 2.20 लाख रुपए है। इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए कीमत का वाहन भी जब्त किया गया। कुल जब्त मश्रुका की कीमत 7.20 लाख रुपए आंकी गई है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध क्रमांक 269/2026 और 270/2026 दर्ज किए गए हैं। सभी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



Source link