‘धर्मांतरण कर चुके आदिवासियों का आरक्षण हो खत्म’, BJP सांसद ने क्यों उठाई ये बड़ी मांग?

‘धर्मांतरण कर चुके आदिवासियों का आरक्षण हो खत्म’, BJP सांसद ने क्यों उठाई ये बड़ी मांग?


Last Updated:

धर्मांतरण रोकने के लिए देश के कई राज्यों में कानून हैं. अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विधेयक पास हुआ है. अब राज्यसभा में भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने एक अलग ही मांग उठाई है. उन्होंने कहा है कि जो आदिवासी धर्मांतरण कर चुके हैं. उन्हें आरक्षण के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए. उन्होंने इसे पहचान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया.

Zoom

सुमेर सिंह सोलंकी ने धर्मांतरण को उठाई बड़ी मांग

रिपोर्ट-शैलेंद्र सिंह

Sumer Singh Solanki: सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण से जुड़े मामले में एक अहम फैसला सुनाया था. तब कोर्ट की तरफ से कहा गया था कि अगर कोई इंसान अनुसूचित जाति (एससी) से संबंधित है. फिर वह धर्म बदलने का मन बनाता है और वह हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाता है, तो उसे अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिलेगा. इस पर बीजेपी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का बयान भी सामने आया है.

सुमेर सिंह सोलंकी ने कही ये बात
मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी ने राज्यसभा में बड़ी मांग उठाते हुए कहा कि धर्मांतरण रोकने के लिए सरकार कानून लेकर आए. धर्मांतरण रोकने के लिए राज्यों में कानून है. देश में एक कठोर कानून जरूरी है. धर्मांतरण राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि अगर कोई आदिवासी धर्मांतरण करें, तो आरक्षण खत्म कर डी लिस्टिंग हो.

BJP सांसद को मिला मंत्री विश्वास सारंग का साथ
बीजेपी सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के बयान को मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की जो रूलिंग है उसी का विस्तारित रूप उनका बयान है. जिस धर्म में एससी एसटी वर्ग होता ही नहीं है यदि उसे वर्ग में आदिवासी समाज के लोग धर्मांतरित होकर जा रहे हैं, तो उनको आरक्षण का लाभ क्यों मिले? आदिवासी इलाकों में देखने में आता है कि वर्ग विशेष के लोग लालच देकर भोले-वाले आदिवासियों को धर्मांतरण कर रहे हैं. कांग्रेस को हर मामले में राजनीति करने की आदत पड़ गई है.

एलपीजी और डीजल पेट्रोल की किल्लत के आरोपों पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि एलपीजी डीजल पेट्रोल की कही कोई समस्या नहीं है. कांग्रेस के नेता अफवाह फैलाकर जनता को पैनिक करने का काम कर रहे हैं. यह अपराध की श्रेणी में आता है. कांग्रेस को इस तरह से बयानबाजी नहीं करनी चाहिए.

उमंग सिंघार के बयान पर क्या बोले विश्वास सारंग?
छिंदवाड़ा हादसे पर उमंग सिंघार के आरोपों पर विश्वास सारंग ने कहा कि हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के प्रति बेहद संवेदनशील है. यही कारण है कि मुख्यमंत्री जी स्वयं उनके बीच गए, जो आर्थिक मदद हो सकती थी. वह करने का काम सरकार कर रही है. कांग्रेस के लोग कंपनसेशन शब्द का उपयोग कर रहे हैं जबकि किसी व्यक्ति की कमी राशि से पूरी नहीं हो सकती है. कांग्रेस को संवेदनशील मुद्दे को समझना चाहिए.



Source link