Last Updated:
CSK Predicted Playing 11 vs RR IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2026 के कुछ शुरुआती मुकाबले मिस करने वाले हैं. फ्रेंचाइजी ने सीजन के आगाज से पहले एक अपडेट में बताया कि धोनी के पिंडली की मासपेशियों में खिंचाव आ गया है और वह रिहैब से गुजर रहे हैं, जिसके चलते उनका शुरुआती दो हफ्तों में खेलना मुश्किल है. धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में कैसी हो सकती है, चलिए हम आपको बताते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग-11.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2026 में अभियान 30 मार्च से शुरू होगा. पांच बार की चैंपियन टीम का सामना पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से होने वाला है. आईपीएल के 19वें सीजन से आगाज से पहले एक बड़ी खबर आई, जिसने टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं. दरअसल, चेन्नई फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक अपडेट में बताया कि टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का शुरुआती दो हफ्तों में खेलना कठिन है. धोनी पिंडली में खिंचाव के चलते रिहैब से गुजर रहे हैं. इसका मतलब यह है कि धोनी सीएसके के लिए दो से तीन मैच मिस कर सकते हैं. इस खबर के बाद फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि धोनी के बिना चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 कैसी होगी? चलिए हम संभावित प्लेइंग-11 पर एक नजर डालते हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें