Last Updated:
Jacob Duffy RCB IPL 2026: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं. वह 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 81 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे. डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है. यह मुकाबला आरसीबी के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
जैकब डफी को आरसीबी ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि अब से कुछ घंटों में सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. आज से शुरू हो रही क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी इस लीग में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी. टीम को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठानी है तो आईपीएल 2025 की तरह इस बार भी दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को बल्ले से दम दिखाना होगा. हालांकि, गेंदबाजों की भूमिका भी अहम रहने वाली है. यूं तो टीम के पास अनुभवी भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड हैं, लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है, जो ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है. इस स्टार ने पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेकर तहलका मचाया था.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें