पिता कार ड्राइवर, बेटी सिंगिंग सेंसेशन!बुंदेली मंच पर मचा रही धमाल, बड़े गायकों को दी मात!

पिता कार ड्राइवर, बेटी सिंगिंग सेंसेशन!बुंदेली मंच पर मचा रही धमाल, बड़े गायकों को दी मात!


Last Updated:

Pragya Parashar Story: छतरपुर की 9 साल की प्रज्ञा पाराशर अपनी गायकी से लोगों का दिल जीत रही हैं. एक साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने बुंदेली सिंगिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है. उनके पिता कार ड्राइवर हैं, लेकिन उन्होंने बेटी के सपनों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी. प्रज्ञा का सपना एक बड़ी बुंदेली लोकगीत गायिका बनना है और वह लगातार इस दिशा में मेहनत कर रही हैं. जानिए कैसे छोटी सी उम्र में उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से खास पहचान बनाई.

MP NEWS: छतरपुर जिले के अमानगंज की रहने वाली 9 साल की प्रज्ञा पाराशर आज अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत रही हैं. इतनी छोटी उम्र में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वो बड़े-बड़ों के लिए भी आसान नहीं होता. जहां उनके पिता एक साधारण कार ड्राइवर हैं, वहीं प्रज्ञा अपनी गायकी से पूरे जिले में पहचान बना चुकी हैं.

परिवार का मिला पूरा साथ
प्रज्ञा बताती हैं कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था. घर में अक्सर गुनगुनाया करती थीं. उनके चाचा ने सबसे पहले उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें संगीत में आगे बढ़ने की सलाह दी. इसके बाद प्रज्ञा ने इसे सिर्फ शौक नहीं, बल्कि अपना सपना बना लिया.

गांव से निकलकर प्रोफेशनल सिंगिंग तक का सफर
शुरुआत में प्रज्ञा का गाना घर तक ही सीमित था, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने इसे सीरियसली लेना शुरू किया. जब उनके पिता को उनकी रुचि के बारे में पता चला, तो उन्होंने आर्थिक तंगी के बावजूद बेटी को प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिलाया ताकि उसे बेहतर शिक्षा और संगीत सीखने का मौका मिल सके.

संघर्ष के बीच सपनों की उड़ान
प्रज्ञा कहती हैं कि उनके पिता की आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है, लेकिन उन्होंने कभी भी उनके सपनों को रोका नहीं. उल्टा, हर कदम पर उनका साथ दिया. यही वजह है कि आज प्रज्ञा अपने सपनों की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही हैं.

बड़े मंच पर बड़ा कमाल
हाल ही में प्रज्ञा ने बुंदेली सिंगिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने बड़े-बड़े गायकों को टक्कर देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया. इस जीत के बाद उनकी पहचान पूरे छतरपुर जिले में बन गई है. प्रज्ञा अभी कक्षा 6वीं में पढ़ती हैं और उनका सपना है कि वो एक दिन बड़ी बुंदेली लोकगीत गायिका बनें. उन्हें अपने टैलेंट और मेहनत पर पूरा भरोसा है. उनकी आवाज में ऐसा जादू है कि जो भी सुनता है, उनका फैन बन जाता है.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link