प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी महाकाल मंदिर पहुंची: भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया, मंदिर की दर्शन व्यवस्था की सराहना की – Ujjain News

प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी महाकाल मंदिर पहुंची:  भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया, मंदिर की दर्शन व्यवस्था की सराहना की – Ujjain News




उज्जैन में शनिवार सुबह प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप किया और नंदी जी का विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान महाकाल को जल अर्पित कर अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पूजन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया। जया किशोरी ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि महाकाल के दर्शन करना उनका सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी भस्म आरती में शामिल हो चुकी हैं और आगे भी बार-बार महाकाल के दर्शन के लिए आना चाहती हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।



Source link