बड़वानी के दशहरा मैदान स्थित शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 9 में शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से तीन दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन ही अव्यवस्था देखने को मिली, जहां दोपहर 1.30 बजे तक केवल दो स्टॉल लगे थे। अभिभावकों को उम्मीद थी कि उन्हें एक ही स्थान पर कम दाम में किताबें और कॉपियां मिलेंगी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। अभिभावकों ने अधिकारियों से शिकायत की कि मेले में लगे दो स्टॉलों में से एक पर सिर्फ कॉपियां उपलब्ध थीं। दूसरा स्टॉल सेंधवा निवासी धर्मेंद्र पाटिल (गुप्ता बुक स्टोर, सेंधवा) का था, जिनके पास केवल एमपी बोर्ड और एनसीईआरटी की किताबें थीं। स्थानीय प्रकाशनों की किताबें उनके पास उपलब्ध नहीं थीं। 31 मार्च तक चलेगा मेला शिकायतकर्ता नीलेश सोलंकी ने बताया कि मेले में किताबें उपलब्ध नहीं हैं और अभिभावकों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय पुस्तक मेले में सिर्फ दो दुकानों का होना चिंताजनक है। दुकानदारों द्वारा अभिभावकों को तीन-चार दिन या एक सप्ताह बाद आने को कहा जा रहा है, जबकि मेला 31 मार्च तक चलेगा। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि दुकानदार जानबूझकर मेले के बाद की तारीखें दे रहे हैं ताकि वे अपनी दुकानों से खरीदारी करें। अभिभावकों ने सुझाव दिया कि जिला प्रशासन को पुस्तक मेले से पहले विक्रेताओं के साथ बैठक करनी चाहिए थी। इस बैठक में विक्रेताओं को अपने स्टॉलों पर पूरा स्टॉक रखने और अभिभावकों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक पुस्तकें व कॉपियां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाने चाहिए थे। बड़वानी के विक्रेताओं में रुचि नहीं अरुण यादव ने बताया कि पुस्तक मेले में बड़वानी मुख्यालय के विक्रेता अनुपस्थित थे और विक्रेताओं में रुचि की कमी दिख रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदार अभिभावकों को टाल रहे हैं। इस संबंध में जब प्रभारी डीपीसी अशरफ खान से बात करने का प्रयास किया गया, तो वे मीडिया के कैमरे देखकर पुस्तक मेले से चले गए। स्टेशनरी संचालक भी नाखुश मेले में केवल अभिभावक ही नाराज नहीं हुए बल्कि यहां काउंटर लगाने वाले दिनों स्टेशनरी संचालक भी व्यवस्थाओं से नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि बड़ी स्टेशनरी संचालकों के द्वारा किताबें नहीं लाई जा रही हैं और ना ही स्टॉल लगाए गए हैं, जो ला रहे हैं वह चाहते हैं की किताब के साथ उनकी ही कॉपी खरीदी जाए। पुस्तक मेले की अन्य तस्वीरें…
Source link