बुरहानपुर में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह कल: तुकईथड़ में होगा आयोजन; बीपीएल अनिवार्यता और संख्या सीमा से लोगों को हुई परेशानी – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह कल:  तुकईथड़ में होगा आयोजन; बीपीएल अनिवार्यता और संख्या सीमा से लोगों को हुई परेशानी – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह, निकाह योजना के तहत कल (रविवार) जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन जनपद पंचायत खकनार की ओर से कृषि उपज मंडी, तुकईथड़ में होगा। इस सामूहिक विवाह समारोह में केवल खकनार ब्लॉक के 200 जोड़े ही शामिल होंगे। खकनार जनपद सीईओ सुनीता बघेल ने बताया कि नेपानगर क्षेत्र भी खकनार के अंतर्गत आता है। इस बार योजना के नए नियमों के तहत वधू के माता-पिता का बीपीएल कार्ड नंबर अनिवार्य किया गया है। साथ ही, यह भी आवश्यक है कि उनका नाम संबंधित निकाय की समग्र परिवार आईडी में दर्ज हो। बीपीएल अनिवार्यता और जोड़ों की सीमा तय
एक अन्य नए नियम के अनुसार, एक समारोह में 200 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न नहीं कराया जा सकेगा। इन नए नियमों के कारण आमजन को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा है, क्योंकि पहले बीपीएल पात्रता या जोड़ों की संख्या पर ऐसी कोई सीमा नहीं थी। तुकईथड़ में होने वाले इस समारोह के लिए 25 मार्च तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। जनपद पंचायत खकनार को आयोजक और मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नेपानगर को सहायक कार्यक्रम आयोजक बनाया गया है।



Source link