भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर गुंडागर्दी के आरोप, सिवनी पुलिस पर उठे सवाल

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर गुंडागर्दी के आरोप, सिवनी पुलिस पर उठे सवाल


Last Updated:

सिवनी जिले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर गुंडागर्दी के आरोप लगे हैं. ढाबे में तोड़फोड़ और रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज किया है, जिससे कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. मामले को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सिवनी में भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लग रहे हैं.

सिवनी. जिले में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पर गुंडागर्दी के गंभीर आरोपों ने स्थानीय राजनीति और कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. घँसौर थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव में एक ढाबे पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां तोड़फोड़ और मारपीट की घटना सामने आई है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग ढाबे में उत्पात मचाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है. इस घटना ने इसलिए भी ज्यादा तूल पकड़ लिया है क्योंकि आरोप भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत कुशवाहा और उनके साथियों पर लगे हैं.

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना के बावजूद पुलिस की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं दिख रही. आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ पीड़ित पक्ष पर भी मामला दर्ज कर दिया है, जिससे पूरे मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं. घटना सिवनी जिले के घँसौर थाना क्षेत्र के केदारपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार ढाबे पर शराब पीने को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ शुरू कर दी. सबसे बड़ा विवाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर है. आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों के साथ-साथ पीड़ित पक्ष पर भी मामला दर्ज किया. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है.

रिटायर्ड शिक्षक से मारपीट
ढाबा संचालक के पिता टीकाराम मिश्रा, जो रिटायर्ड शिक्षक हैं, के साथ भी मारपीट की गई. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है. वीडियो में तोड़फोड़ और हंगामा साफ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बीजेपी और सिवनी पुलिस पर कांग्रेस ने साधा निशाना
इस घटना को लेकर सिवनी के कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेश मरावी ने भी बीजेपी और सिवनी पुलिस पर निशाना साधा है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कहा है कि पुलिस के संरक्षण में ही भाजपा के छुटभैये नेता क्षेत्र में दबंगई और गुंडागर्दी कर रहे हैं. केदारपुर की घटना के अलावा जिले में पूर्व में कई ऐसी आपराधिक घटनाएं हो चुकी है. इनमें सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन सभी प्रकरणों में हुई कार्रवाई जगत जाहिर है. पुलिस का काम पीड़ित को न्याय दिलाना है ना कि पीड़ित को परेशान करना. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रकरण के सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात कर मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग किए जाने की बात कही है.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link