महायज्ञ का ध्वजारोहण और यज्ञ शाला का भूमिपूजन हुआ – Sehore News

महायज्ञ का ध्वजारोहण और यज्ञ शाला का भूमिपूजन हुआ – Sehore News



सीहोर| शहर के कोलीपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नरसिंह लक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का ध्वजारोहण एवं यज्ञशाला का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर संत माधव दास महाराज, नमिता अखिलेश राय और पंडित कुणाल व्यास ने आगामी दिनों में होने वाले पंच कुंडी यज्ञ का भूमिपूजन के साथ मंदिर परिसर के समीप विशाल क्षेत्र में ध्वजारोहण किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंडित कुणाल व्यास ने बताया कि संत माधव दास महाराज श्री लक्ष्मी नरसिंह मंदिर के मार्गदर्शन में आगामी दिनों में होने वाले श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ की तैयारियां शुरू हो गई है। महायज्ञ के लिए शुक्रवार की सुबह नौ बजे शहर के कोलीपुरा स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री नरसिंह लक्ष्मी मंदिर में पूर्ण विधि-विधान से ध्वजारोहण और यज्ञशाला भूमिपूजन का भव्य आयोजन किया गया। यहां पर सुबह से भगवान नरसिंह का विशेष अभिषेक के बाद मंदिर परिसर में भगवान शंकर और हनुमान जी की पूजा अर्चना की। पंडित व्यास ने बताया कि शुक्रवार को भूमिपूजन के साथ मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का दिव्य अनुष्ठान रामनवमी के पावन अवसर पर किया गया है। इस मौके पर सभी क्षेत्रवासी शामिल थे।



Source link