मां राजेश्वरी मंदिर में नवमी पर महाआरती: शाजापुर में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा; आतिशबाजी से सजा मंदिर परिसर – shajapur (MP) News

मां राजेश्वरी मंदिर में नवमी पर महाआरती:  शाजापुर में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा; आतिशबाजी से सजा मंदिर परिसर – shajapur (MP) News




शाजापुर में चैत्रीय नवरात्रि के अंतिम दिन नवमी तिथि पर मां राज राजेश्वरी मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। शुक्रवार रात 9 सें 10 बजे के बीच इस महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ भाग लिया। मंदिर परिसर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। भक्तिमय माहौल आतिशबाजी ने सजाया महाआरती के दौरान आरती मंडल के लगभग 40 सदस्यों ने ढोल, नौबत, घंटी और घड़ियालों की मधुर ध्वनि से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आरती शुरू होते ही, हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ हाथ उठाकर मां राज राजेश्वरी की आराधना की। इस अवसर पर भव्य आतिशबाजी भी की गई, जिसने आयोजन को और आकर्षक बना दिया। उल्लेखनीय है कि चैत्रीय नवरात्रि का शुभारंभ 19 मार्च को मां शैलपुत्री की पूजा के साथ हुआ था। यह पर्व नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ संपन्न हुआ। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन करते रहे। देखिए तस्वीरें… 15 दिवसीय मेले का समापन चैत्रीय नवरात्रि के अवसर पर शाजापुर में 19 मार्च से 15 दिवसीय मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में झूले, खान-पान की दुकानें और विभिन्न मनोरंजन के साधन आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जिनका परिवार सहित लोग आनंद ले रहे हैं।



Source link