Last Updated:
Ujjain mahakal news: बाबा महाकाल के दर पर हर कोई आता है, चाहें वो नेता हो या अभिनेता. इसी क्रम में कथावाचक जया किशोरी शनिवार सुबह भगवान महाकाल के दरबार में पहुंची और अपना पर्स्नल अनुभव भी साझा करें.
Jaya Kishori in Ujjain: उज्जैन की पावन नगरी में एक बार फिर भक्ति का खास नजारा देखने को मिला, जब प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी बाबा महाकालेश्वर के दरबार पहुंचीं. जैसे ही वे मंदिर परिसर में दाखिल हुईं, वहां का माहौल भक्ति और शांति से भर गया. उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन किए और कुछ समय ध्यान में भी बिताया.
दर्शन के बाद बोलीं अलग ही ऊर्जा मिलती है
जया किशोरी ने कहा कि महाकाल की नगरी में आकर एक अलग ही ऊर्जा का अनुभव होता है. यहां की दिव्यता मन को सुकून देती है और बार-बार आने का मन करता है. उन्होंने नंदी हाल में भी समय बिताया और आरती में शामिल होकर भक्ति में पूरी तरह डूब गईं.
मंदिर समिति ने किया सम्मान
दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति ने उनका विशेष स्वागत किया. उन्हें बाबा महाकाल की तस्वीर और लड्डू प्रसादी भेंट की गई. जया किशोरी ने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताया और कहा कि यह सब महाकाल की कृपा से ही संभव हुआ है.
यहां बैठकर बस बाबा को निहारते रहें
उन्होंने कहा कि यह उनकी दूसरी यात्रा है और पिछली बार वे भस्म आरती में शामिल हुई थीं. इस बार भी उन्हें यहां की व्यवस्था और साफ-सफाई बहुत अच्छी लगी. उन्होंने भावुक होकर कहा कि यहां से जाने का मन ही नहीं करता, बस यहीं बैठकर बाबा को देखते रहने का मन करता है.
श्रद्धालुओं के लिए बना यादगार पल
रविवार को मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह पल खास बन गया. जैसे ही लोगों ने जया किशोरी को देखा, उनके साथ फोटो और सेल्फी लेने की होड़ लग गई. हल्की भीड़ जरूर जमा हुई, लेकिन उन्होंने मुस्कुराकर सभी का अभिवादन किया. महाकाल के दर्शन के साथ यह खास मुलाकात श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गई.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें