वो 7 खिलाड़ी…जिनकी रातोंरात खुली किस्मत, चोट ने दिग्गजों को किया बाहर

वो 7 खिलाड़ी…जिनकी रातोंरात खुली किस्मत, चोट ने दिग्गजों को किया बाहर


होमखेलक्रिकेट

वो 7 खिलाड़ी…जिनकी रातोंरात खुली किस्मत, चोट ने दिग्गजों को किया बाहर

Last Updated:

Replacement Players List: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ही कई टीमों के समीकरण बिगड़ गए हैं. सैम करन और मुस्तफिजुर रहमान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के चोटिल होकर बाहर होने के बाद, केकेआर, सीएसके और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों ने घातक रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों को शामिल किया है. दासुन शनाका से लेकर रफ्तार के सौदागर स्पेंसर जॉनसन तक. जानें उन 7 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट जिनकी इस सीजन में ‘लॉटरी’ लगी है और जो अपनी टीम की किस्मत बदल सकते हैं.

Zoom

इन 7 खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने खरीदा.

नई दिल्ली. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल का बिगुल बज चुका है. 28 मार्च से 31 मई तक चलने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ में 10 टीमें, 13 वेन्यू और कुल 74 मैचों का रोमांच देखने को मिलेगा. लेकिन टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही कई टीमों के समीकरण बिगड़ गए हैं. 65 दिन तक चलने वाले इस टी20 टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले स्टार खिलाड़ियों की चोट ने फ्रेंचाइजी की चिंता बढ़ा दी है, जिसके चलते कई नए और अनुभवी चेहरों को ‘रिप्लेसमेंट’ के तौर पर एंट्री मिली है. कोलकाता नाइट राइडर्स से लेकर चेन्नई सुपर किंग्स तक, टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन को संतुलित करने के लिए विदेशी और घरेलू खिलाड़ियों पर दांव लगाया है. आइए नजर डालते हैं उन 7 रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों पर जो इस सीजन की तस्वीर बदल सकते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स को सीजन शुरू होने से पहले ही तगड़ा झटका लगा जब बांग्लादेश के ‘फिज़’ यानी मुस्तफिजुर रहमान चोट के कारण बाहर हो गए. उनकी जगह केकेआर ने जिम्बाब्वे के लंबे कद के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया है. मुजरबानी अपनी एक्स्ट्रा बाउंस और गति के लिए जाने जाते हैं. यह उनके आईपीएल करियर की शुरुआत होगी, और ईडन गार्डन्स की पिच पर उनकी उछाल विपक्षी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकती है.

इन 7 खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फ्रेंचाइजी ने खरीदा.

राजस्थान रॉयल्स में दासुन शनाका की एंट्री
सैम करन का चोटिल होना राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बड़ा सेटबैक था. हालांकि, रॉयल्स ने चतुराई दिखाते हुए श्रीलंका के अनुभवी टी20 कप्तान दासुन शनाका को अपने पाले में कर लिया है. शनाका न केवल फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, बल्कि मध्यम गति की गेंदबाजी से बीच के ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता भी रखते हैं. करन की कमी को पूरा करने के लिए शनाका का अनुभव राजस्थान के लिए काफी अहम साबित होगा.

डेविड पेन की सरप्राइज एंट्री
सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स के विकल्प के रूप में इंग्लैंड के डेविड पेन को साइन किया है. पेन एक चतुर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिनके पास टी20 क्रिकेट का व्यापक अनुभव है. डेथ ओवरों में उनकी विविधता और सटीक यॉर्कर हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी.

स्पेंसर जॉनसन का ‘पावर’
गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने नाथन एलिस के चोटिल होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के सनसनीखेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। जॉनसन अपनी तेज रफ्तार (145 से ज्यादा की स्पीड) के लिए मशहूर हैं. हालांकि, सीएसके के प्रशंसकों को थोड़ा इंतजार करना होगा, क्योंकि जॉनसन 21 अप्रैल को टीम के साथ जुड़ेंगे. एमएस धोनी की कप्तानी (या मार्गदर्शन) में जॉनसन का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा.

केकेआर के अन्य बदलाव और गुजरात टाइटंस की रणनीति
केकेआर ने अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करने के लिए दो और बड़े बदलाव किए हैं. भारतीय पेसर आकाश दीप के चोटिल होने के बाद केकेआर ने घरेलू क्रिकेट के उभरते सितारे सौरभ दुबे को मौका दिया है. हर्षित राणा की जगह अनुभवी नवदीप सैनी को टीम में लाया गया है. सैनी की गति और आईपीएल का पुराना अनुभव केकेआर के भारतीय बॉलिंग अटैक को बैलेंस करेगा. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी अपनी टीम में फेरबदल किया है. पृथ्वीराज यार्रा के बाहर होने के बाद टाइटंस ने कुलवंत खेजरोलिया पर भरोसा जताया है. खेजरोलिया पिछले सीजन में भी जीटी का हिस्सा थे और उनकी वापसी से टीम के पास एक भरोसेमंद बाएं हाथ का विकल्प मौजूद रहेगा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link