सिंगरौली में बिजली कर्मचारियों पर हमला, वाहन में तोड़फोड़: मारपीट के बाद कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी; शिकायत दर्ज – Singrauli News

सिंगरौली में बिजली कर्मचारियों पर हमला, वाहन में तोड़फोड़:  मारपीट के बाद कर्मचारियों ने काम बंद करने की चेतावनी दी; शिकायत दर्ज – Singrauli News




सिंगरौली जिले के बैढ़न क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम बिजली सुधार कार्य के दौरान कर्मचारियों पर हमला किया गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट हुई और उनके वाहन में तोड़फोड़ की गई। गर्मी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में बिजली फाल्ट की समस्या बढ़ रही है। एक शिकायत मिलने पर बिजली विभाग की टीम कचनी इलाके में सुधार कार्य के लिए पहुंची थी। गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया कर्मचारी जैसे ही फाल्ट सुधारने में लगे, कुछ स्थानीय लोग मौके पर आ गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई की। हमलावरों ने कर्मचारियों के वाहन में भी जमकर तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ती देख कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले और सीधे कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारियों ने काम न करने की चेतावनी दी इस घटना के बाद बिजली कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे काम बंद करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि इसी क्षेत्र में पहले भी उनके साथ इस तरह के विवाद हो चुके हैं। दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी बैढ़न थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने इस मामले पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। परिहार ने आश्वस्त किया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।



Source link