इंदौर ट्रैफिक पुलिस भी हाईटेक होती जा रही है। मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर और टायर किलर जैसे इक्विपमेंट्स का लाइव डेमो पुलिस जवानों ने लिया और किसी भी परिस्थिति में गाड़ियों को कैसे रोका जा सके, इसकी खास ट्रेनिंग ली। अधिकारियों की मौजूदगी में शनिवार को यह ट्रेनिंग विजय नगर चौराहे पर हुई। बता दें कि हाल ही में ट्रैफिक पुलिस के पास मॉड्यूलर व्हीकल बैरियर और टायर किलर मंगवाए गए हैं। अब पुलिस जवान इनका इस्तेमाल करना सीख रहे हैं, ताकि भारी गाड़ियों को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी (ट्रैफिक प्रभारी) राजेश कुमार त्रिपाठी की मौजूदगी में पुलिस जवानों को ट्रेनिंग दी गई। आधुनिक संसाधनों से लैस हो रही ट्रैफिक पुलिस हाई स्पीड वाहनों को नियंत्रित करने की विशेष ट्रेनिंग इस प्रैक्टिस का मुख्य उद्देश्य किसी संदिग्ध/अपराध में इस्तेमाल गाड़ी को सुरक्षित रूप से रोकना, हाई स्पीड गाड़ियों को नियंत्रित करना और आकस्मिक परिस्थितियों में तुरंत प्रतिक्रिया देना था। डेमो के दौरान मौजूद अधिकारियों ने पुलिस जवानों से कहा कि इनका इस्तेमाल सावधानी से, प्रशिक्षित तरीके से और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करें। इस प्रकार की नियमित ट्रेनिंग या प्रैक्टिस से ट्रैफिक पुलिस की कार्यकुशलता, तत्परता और आपात स्थितियों में कार्रवाई करने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बन सकेगी।
Source link