1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? जानिए सही मुहूर्त और पूजा विधि

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती? जानिए सही मुहूर्त और पूजा विधि


Last Updated:

Hanuman Jayanti 2026 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा का दिन हनुमान जन्मोत्सव के रूप में बड़े श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है. इस पावन अवसर पर भक्त विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं. मान्यता है कि जो साधक सच्चे मन से राम भक्त हनुमान की उपासना करता है, उसके जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Hanuman Jayanti 2026 Puja Vidhi: धार्मिक परंपराओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा का दिन बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी पावन तिथि पर माता अंजनी और वानरराज केसरी के घर भगवान हनुमान का जन्म हुआ था. इसलिए इस दि  न को पूरे देश में हनुमान जन्मोत्सव के रूप में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है. भक्तगण व्रत रखकर बजरंगबली की आराधना करते हैं और उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं. कई जगहों पर भंडारे और प्रसाद वितरण का आयोजन भी होता है, जहां बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. हालांकि इस साल पूर्णिमा तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है, जिससे भक्तों में असमंजस देखा जा रहा है.

उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार इस बार हनुमान जयंती की तिथि को लेकर भ्रम है. वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और 2 अप्रैल पर सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल को मनाई जाएगी और हनुमान जयंती का पर्व भी 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा.

हनुमान जयंती का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान आज भी पृथ्वी पर जीवित माने जाते हैं, इसलिए हनुमान जयंती का दिन बेहद पवित्र और फलदायी होता है. इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर व्यक्ति को बल, बुद्धि और विजय का आशीर्वाद मिलता है. भक्तजन व्रत रखकर पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ हनुमान जी की आराधना करते हैं. ऐसा विश्वास है कि इस शुभ दिन उनकी उपासना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. हनुमान जी की कृपा से भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा भी समाप्त हो जाती हैं.

हनुमान जयंती पर इस विधि से करें पूजा 
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करना और स्वच्छ वस्त्र धारण करना बेहद शुभ माना जाता है. इसके बाद घर या मंदिर में श्रद्धा भाव से हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजा की शुरुआत करें. पूजा में सिंदूर, चमेली का तेल, लाल पुष्प और तुलसी अर्पित करना विशेष फलदायी होता है. भोग के रूप में बेसन के लड्डू या गुड़-चना चढ़ाएं. अंत में दीप प्रज्वलित कर आरती करें और हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करें. ऐसा करने से जीवन में सुख, शांति और सुरक्षा का आशीर्वाद मिलता है.

हनुमान जयंती पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप
ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट.
ॐ नमो भगवते हनुमते नमः.
ॐ महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते. हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये. नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा.
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा.

About the Author

Shweta Singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें



Source link