10 ओवर में 3 रन… वनडे का महाकंजूस गेंदबाज, 48 गेंदें तो खाली निकाल दी

10 ओवर में 3 रन… वनडे का महाकंजूस गेंदबाज, 48 गेंदें तो खाली निकाल दी


होमखेलक्रिकेट

10 ओवर में 3 रन… वनडे का महाकंजूस गेंदबाज, 48 गेंदें तो खाली निकाल दी

Last Updated:

Phil Simmons bowled 8 maidens in 10 overs: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज फिल सिमंस ने साल 1992 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में गेंदबाजी में एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया था. सिमंस ने इस मैच में ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तानी बल्लेबाजी एक-एक रन बनाने के लिए तरस गए थे.

Zoom

फिल सिमंस के नाम वनडे में बेस्ट बॉलिंग फिगर का रिकॉर्ड

नई दिल्ली: क्रिकेट इतिहास में एक से बढ़कर एक दिग्गज गेंदबाज हुए हैं. उसी लिस्ट में वेस्टइंडीज के फिल सिमंस का भी नाम भी आता है. सिमंस अपने समय के एक ऐसे घातक गेंदबाज थे, जिनके खिलाफ रन बनाने में विरोधी टीम के बल्लेबाजों की सांसें फूल जाती थी. ऐसा ही कुछ उन्होंने 1992 में पाकिस्तान के खिलाफ एक वनडे मुकाबले में किया जब बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया था.

फिल सिमंस ने पाकिस्तान के खिलाफ उस मुकाबले में 10 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें उन्होंने सिर्फ 3 रन खर्च किए. इस दौरान उन्होंने 8 ओवर मेडन निकाल दिए. वहीं विकेट के बारे में बात करें तो सिमंस ने मैच में 4 विकेट भी हासिल किए थे. इसी मैच के कारण उन्हें वनडे में सबसे महाकंजूस गेंदबाज का दर्जा मिला था.

48 ओवर में 81 रन पर ढेर हो गई थी पाकिस्तान

फिल सिमंस, की इस घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की टीम के हाथ-पांव फूल गए थे. हालत ये थी कि पूरी टीम ने 48 ओवर तक बैटिंग की और सिर्फ 81 रन ही बना पाई. पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोरर इंजमाम उल हक और वकार युनूस थे. इंजमाम और वकार ने पाकिस्तान के लिए पारी में 17-17 रन बनाए. इसके अलावा मुश्ताक अहमद ने 40 गेंदें खेलकर 15 रनों का योगदान दिया था. इन तीन के अलावा पाकिस्तान के लिए एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं पर पाया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link