Last Updated:
IPL 2026 19th Season: IPL के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है.आईपीएल का यह सीजन 2008 से लेकर अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जहां 74 मैच खेले जाएंगे. जिसका फाइनल 31 मई को होगा. फिलहाल, पहले दिन ही भोपालियों ने भविष्यवाणी कर दी कि कौन ट्रॉफी जीत रहा है. जरा सुनें इनके तर्क…
Bhopal News: दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग आईपीएल (IPL) का 19वां सीजन शुरू होने जा रहा है. इसमें इस बार 10 टीमें कुल 74 मैचों में अपना दमखम दिखाते हुए ट्रॉफी के लिए जंग लड़ेंगी. वहीं, भोपाल के फैंस भी उत्साह में हैं. सब अपने-अपने कयास लगा रहे हैं. कोई किसी टीम को सपोर्ट कर रहा, तो किसी टीम के जीतने का दावा कर रहा है. कोई अपने पंसदीदा खिलाड़ी पर दांव लगा रहा तो कोई कह रहा कि शायद ये सीजन उसके पसंदीदा खिलाड़ी का आखिरी हो. जानें लोगों की चटपटी राय…
इस बार IPL में होगी रनों की बौछार
आईपीएल पर खास नजर रखने वाले युवा खेल पत्रकार अमरेंद्र कुमार इस आईपीएल सीजन को लेकर कहते हैं, इस सीजन में हाई स्कोरिंग आईपीएल मैच देखने को मिलेगा और खूब मजा आने वाला है. पूरी दुनिया में टी-20 गेम खेलने का तरीका बदला है. अब हर मैच में 250 रन बड़ी आसानी से बन रहे हैं. इस बार सीजन में हर टीम के बड़े-बड़े शॉट लगाने वाले प्लेयर्स हैं, जिसके चलते यह सीजन मजेदार होने वाला है.
फैन की भविष्यवाणी, मुंबई उठाएगी ट्रॉफी
आईपीएल (IPL) के नए सीजन का आगाज होने के साथ ही फैंस ने भी अपनी फेवरेट टीमों को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है. इसी बीच राजधानी भोपाल में क्रिकेट फैन संजय चौधरी कहते हैं कि इस बार पक्की बात है कि मुंबई इंडियंस फाइनल खेलने वाली है और अपना रोहित भाई एक नंबर पर है, वो इस बार गेंद के धागे खोल देगा.
6 साल किया था इंतजार, फिर 7वें साल RCB बनी थी चैंपियन
भोपाल में आईपीएल को लेकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 7 सालों से फैन आकाश कुमार कहते हैं, इस बार आईपीएल का पहला मैच ही आरसीबी खेल रही है. 6 साल से आरसीबी को देख रहा था, फिर 7वें साल आरसीबी जीती थी. कहते हैं, आरसीबी हमेशा से चैंपियन रहा है और इस बार भी उम्मीद करता हूं कि वो जीतेंगे. जब टीम चैंपियन नहीं बनी थी तब लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन मैं तो हमेशा से उनका फैन रहा हूं. कई सालों की हार के बाद वो चैंपियन बने थे और इस बार भी वो जीतेंगे.
इन 3 प्लेयर्स पर रहेगी नजर
आईपीएल में टॉप 3 प्लेयर्स जो फैंस के पसंदीदा रहने वाले हैं उनमें फैंस ने कहा, विराट कोहली पर नजर तो रहेगी ही रहेगी. साथ ही रोहित शर्मा पर भी निगाहें रहेंगी. इसके अलावा चेन्नई और महेंद्र सिंह धोनी को देखने में मजा आएगा. आकाश कुमार कहते हैं, चेन्नई हमेशा अपनी लड़ाई लड़ती है और इस आईपीएल भी वो खूब दम दिखाने वाले हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें