6 बल्लेबाज आईपीएल में है जिनके नाम का खौफ ….स्ट्राइक रेट 200 के करीब

6 बल्लेबाज आईपीएल में है जिनके नाम का खौफ ….स्ट्राइक रेट 200 के करीब


होमखेलक्रिकेट

6 बल्लेबाज आईपीएल में है जिनके नाम का खौफ ….स्ट्राइक रेट 200 के करीब

Last Updated:

Highest Strike Rates in IPL History: इस सीजन सबकी नजर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर रहने वाली है. दोनों ने पिछले कुछ महीनों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है. एक नाम जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं खेला लेकिन तबाही मचाई हुई वो वैभव सूर्यवंशी हैं.सिर्फ 7 मैच खेलने वाले इस बैटर का स्ट्राइक रेट 200 के पार है.

Zoom

आईपीएल इतिहास के सबसे खूंखार बल्लबाज

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन आज (28 मार्च) से शुरू होने जा रहा है. ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. आईपीएल अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, जहां खिलाड़ी अक्सर शानदार स्ट्राइक रेट दिखाते हैं. यहां हम आपको लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले टॉप पांच बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं.

इस सीजन सबकी नजर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा और ईशान किशन पर रहने वाली है. दोनों ने पिछले कुछ महीनों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की हालत खराब कर दी है. एक नाम जिसने इंटरनेशनल क्रिकेट तो नहीं खेला लेकिन तबाही मचाई हुई वो वैभव सूर्यवंशी हैं. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले इस बल्लेबाज ने पिछले सीजन में सिर्फ 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर इतिहास रचा था. टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक भी जमाया.

वैभव सूर्यवंशी: 14 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने भले ही सिर्फ 7 मैच खेला है लेकिन उनका स्ट्राइक रेट इतना खतरनाक है कि लिस्ट में शामिल करना बनता है. 10 से कम मैच खेलने वाले बैटर की बात अक्सर नहीं होती लेकिन वैभव ने पिछले कुछ महीने में जमकर तबाही मचाई है. आईपीएल में उन्होंने 206.55 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए हैं जिसमें 35 गेंद पर शतक भी शामिल है.

फिल सॉल्ट: इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने अब तक आईपीएल में सिर्फ 34 मैच खेले हैं, लेकिन वे लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ टॉप पर हैं. सॉल्ट ने 175 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 1,056 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं.

आंद्रे रसेल: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर आंद्रे रसेल आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 174 के स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए हैं.

ट्रैविस हेड: ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने आईपीएल में 38 मैच खेले हैं और 170 के स्ट्राइक रेट के साथ एक शतक और आठ अर्धशतक लगाए हैं.

हैनरिक क्लासेन: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले हैनरिक क्लासेन आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 49 मैचों में 169 के स्ट्राइक रेट से 1,480 रन बनाए हैं.

निकोलस पूरन: वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. वे आईपीएल में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 90 मैचों में 168 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link