Last Updated:
IPL 2026 Mitchell Starc Update: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है जो हाल के दिनों में ये कह रहे थे कि स्टार्क जानबूझ कर चोट का बहाना बना रहे हैं.
मिचेल स्टार्क ने फिटनेस पर दिया अपडेट
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में खेलने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. स्टार्क चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स की टीम से अभी तक नहीं जुड़ पाए हैं. उन्हें पिछली गर्मियों में कंधे में चोट लगी थी, जिससे वह अभी तक नहीं उबर पाए हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने स्टार्क को आईपीएल 2026 के लिए 11.75 करोड़ में रिटेन किया था और वह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं.
मिचेल स्टार्क के नहीं होने से दिल्ली की गेंदबाजी काफी कमजोर दिखती है. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति को लेकर मीडिया और क्रिकेट एक्सपर्स्ट्स ने स्टार्क की कड़ी आलोचना भी की थी. ऐसे में अब मिचेल स्टार्क ने अपने आलोचकों को जवाब देते हुए ना सिर्फ अपनी चोट को लेकर अपडेट दिया है, बल्कि ये भी बताया कि वह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे या फिर नहीं.
स्टार्क ने IPL 2026 में खेलने पर क्या कहा?
चारों तरफ से हो रही आलोचनाओं के बीच मिचेल स्टार्क ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आईपीएल 2026 में खेलने को लेकर पूरी जानकारी दी. इसके साथ ही ये भी बताया कि वह कब तक अपनी फिटनेस को हासिल कर लेंगे. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “भारतीय मीडिया में अपने प्लेटफार्मों के माध्यम से कुछ लोगों की राय और विचारों के बावजूद मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट का इलाज करा रहा हूं, जिसकी गंभीरता का मुझे ऑस्ट्रेलियाई गर्मियों के दौरान पता नहीं था.”
उन्होंने आगे लिखा, “कुछ लोगों ने आईपीएल में मेरी भागीदारी को लेकर कुछ कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में भारी रूप से गलत सूचना वाली राय की है. उन्हें तथ्यों के रूप में प्रचारित किया है और दावा किया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं. इसके साथ ही मैं स्वीकार करता हूं कि यह चोट और इसका समय दिल्ली की टीम के लिए नुकसानदायक है.”
Mitchell Starc
मिचेल स्टार्क ने मांगी फैंस से माफी
इसके साथ ही मिचेल स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम और फैंस से माफी मांगते हुए लिखा, “मैं टीम और फैंस से इस सीजन के शुरुआती हिस्से में उपलब्ध नहीं रहने के लिए माफी चाहता हूं. मैं डीसी में शामिल होने के लिए प्रतिबद्ध हूं. टीम को लगातार अपडेट दे रहा हूं और डीसी के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध होने के लिए जो कर सकता हूं वह करना जारी रखूंगा.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें