Last Updated:
IPL 2026 में क्रिकेट और टेक्नोलॉजी का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. Hero MotoCorp का VIDA ब्रांड KKR के हर छक्के पर देश में नया 6kW फास्ट चार्जर लगाएगी. साथ ही कंपनी ने KKR थीम वाला स्पेशल इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश किया है. ये पहल न सिर्फ फैंस के लिए रोमांच बढ़ाएगी, बल्कि भारत में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नई रफ्तार देगी. ये रही पूरी जानकारी-
IPL 2026 में KKR के हर छक्के पर नया फास्ट चार्जर लगाएगी VIDA
Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ एक अनोखी और रोमांचक पार्टनरशिप की घोषणा की है. आगामी IPL 2026 सीजन के दौरान केकेआर के बल्लेबाज जब भी कोई छक्का मारेंगे, वीडा देशभर में एक नया 6 किलोवाट का फास्ट चार्जर इंस्टॉल करेगी. ये पहल इलेक्ट्रिक वाहनों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने और क्रिकेट के जुनून को ईको-फ्रैंडली मोबिलिटी से जोड़ने का अनोखा तरीका है.
ये घोषणा हाल ही में नाइट्स अनप्लग्ड 3.0 इवेंट के दौरान की गई, जहां वीडा ने VIDA VX2 Plus KKR लिमिटेड एडिशन इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पेश किया. ये स्पेशल एडिशन कोलकाता नाइट राइडर्स की सिग्नेचर पर्पल और गोल्ड कलर थीम में डिजाइन किया गया है. स्कूटर में गोल्डन हाफटोन ग्रेडिएंट, माइक्रो-डॉट पैटर्न और टीम की तीन चैंपियनशिप जीत को ट्रिब्यूट देने वाले एक्सेंट मार्क्स शामिल हैं. ये स्कूटर न केवल स्टाइलिश है बल्कि परफॉर्मेंस में भी मजबूत है.
Vida मजबूत करेगा चार्जिंग नेटवर्क
वीडा के इस कदम का मकसद इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर्स के लिए चार्जिंग नेटवर्क को और मजबूत करना है. कंपनी पहले से ही देशभर में 3600 से ज्यादा फास्ट चार्जिंग पॉइंट्स का नेटवर्क चला रही है, जो 400 से अधिक शहरों में फैला हुआ है. फास्ट चार्जर पर 0 से 80 प्रतिशत चार्जिंग मात्र 60-65 मिनट में हो जाती है, जबकि घर पर चार्जिंग में लगभग 4 घंटे लगते हैं. केकेआर के हर छक्के पर नया चार्जर जोड़ने से ये नेटवर्क और तेजी से बढ़ेगा, जिससे EV यूजर्स को लंबी दूरी की यात्रा और भी आसान हो जाएगी.
KKR और VIDA का साझा प्लान
ये पार्टनरशिप सिर्फ चार्जर्स तक सीमित नहीं है. वीडा ने ‘इलेक्ट्रिफाइंग प्लेयर ऑफ द मैच’ जैसे इनिशिएटिव भी शुरू किए हैं, जिसमें मैच जीतने पर खिलाड़ियों को खास सम्मान दिया जाएगा. केकेआर के कप्तान और खिलाड़ी जैसे अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह ने इस लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया और इस अनोखी पहल की सराहना की है.
ये कोलैबरेशन क्रिकेट और इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के बीच एक नया पुल बनाता है. आईपीएल जैसे पॉपुलर इवेंट के जरिए वीडा युवा पीढ़ी को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आकर्षित करना चाहती है. पर्यावरण संरक्षण, जीरो एमीशन और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाओं पर जोर देते हुए कंपनी भविष्य की मोबिलिटी को प्रमोट कर रही है.
मजबूत होगा EV इंफ्रा
केकेआर के फैंस के लिए ये सीजन और भी मजेदार होने वाला है. हर छक्के के साथ न सिर्फ टीम का स्कोर बढ़ेगा, बल्कि देश में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत होगा. अगर केकेआर के बल्लेबाज इस सीजन में ढेर सारे छक्के लगाते हैं, तो वीडा का चार्जिंग नेटवर्क काफी विस्तारित हो जाएगा. ये पहल दिखाती है कि स्पोर्ट्स और टेक्नोलॉजी कैसे साथ मिलकर समाज के लिए पॉजिटिव बदलाव ला सकते हैं.