Last Updated:
ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान मिचेल मार्श ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की है. मार्श के अनुसार, पंत एक ऐसे युवा लीडर हैं जो हमेशा सीनियर खिलाड़ियों के सुझाव सुनने और उन पर काम करने के लिए तैयार रहते हैं. एडन मार्करम के साथ अपनी दोस्ती और पिछले सीजन के शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए मार्श ने कहा कि टीम का सकारात्मक माहौल और संजीव गोयनका का समर्थन ही एलएसजी को खास बनाता है.
ऋषभ पंत को लेकर मिचेल मार्श ने बड़ा बयान दिया है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने ऋषभ पंत की कप्तानी की तारीफ की है. मार्श ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हमेशा सुझाव लेने के लिए तैयार रहते हैं, जिससे टीम में पॉजिटिव माहौल बनता है. एलएसजी के पास मार्श और एडन मार्करम जैसे दो इंटरनेशनल कप्तान हैं. मार्श ने कहा कि बस आपको अपना बेस्ट देना है और ऋषभ को हर तरह से सपोर्ट करना है. वह एक शानदार युवा खिलाड़ी है जो टीम को अच्छे से लीड करता है. वह हमेशा फीडबैक और सलाह सुनने के लिए तैयार रहता है और उस पर काम भी करता है. हमारी टीम में कई अच्छे लीडर हैं जिनका रोल बहुत जरूरी है. मेरे लिए जहां जरूरत हो वहां योगदान देना जरूरी है.
मार्श ने कहा कि उनका मुख्य फोकस अपने प्रदर्शन में लगातार अच्छा करना और टीम पर पॉजिटिव असर डालना है. उन्होंने कहा कि मैं अपने खेल में लगातार अच्छा करने की कोशिश करूंगा. पिछले साल मेरे लिए काफी अच्छा रहा और तब मैंने लगातार अच्छा खेल दिखाया था. लेकिन मेरे लिए सबसे जरूरी है कि मैं टीम पर अच्छा असर कैसे डालूं और ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने में मदद करूं. मार्श ने टीम के मालिक संजीव गोयनका और पंत की भी तारीफ की कि उन्होंने टीम में अच्छा माहौल बनाया है. उन्होंने कहा कि एलएसजी के साथ मेरा सफर शानदार रहा है. पिछले साल फ्रेंचाइजी ने मेरा बहुत ध्यान रखा और इस साल भी ऐसा ही लग रहा है. हमारी टीम में बहुत अपनापन है और उम्मीद है कि हम इस माहौल को बनाए रखेंगे और लोगों को दिखाएंगे कि हमारे लिए एलएसजी के लिए खेलना कितना जरूरी है.
ऋषभ पंत को लेकर मिचेल मार्श ने बड़ा बयान दिया है.
मार्करम के साथ अपने रिश्ते के बारे में मार्श ने कहा कि दोनों समय के साथ अच्छे दोस्त बन गए हैं और पिछले सीजन में दोनों ने बैट से भी शानदार खेल दिखाया. आईपीएल 2025 में मार्श ने 627 रन और मार्करम ने 445 रन बनाए. मार्श ने कहा कि पिछले साल मैंने एडन के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया. हम पहले कई बार एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुके हैं लेकिन किसी को आप तब ही अच्छे से समझ पाते हैं जब आप एक ही टीम में खेलते हैं.
उन्होंने कहा कि जब आप साथ खेलते हैं तो मैदान पर और बाहर दोनों जगह आपका रिश्ता मजबूत होना चाहिए. पिछले साल हम अच्छे दोस्त बन गए. टॉप ऑर्डर में अपनी रणनीति के बारे में मार्श ने कहा कि मुश्किल टारगेट सेट करने के बजाय हालात के हिसाब से खेलना जरूरी होता है. उन्होंने कहा कि कुछ मैचों में शुरुआत अच्छी होती है. मुझे लगता है कि पिछले साल हमने पावर प्ले में अच्छा खेल दिखाया था लेकिन आपको हालात के हिसाब से खेलना होता है. आप जितना हो सके उतना असर डालने और अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करते हैं. लेकिन हमारा फोकस किसी खास नंबर पर नहीं है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें