उमरिया जिले में महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह छुट्टी 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को तय की गई थी, जो अब 30 मार्च 2026 (सोमवार) को रहेगी। इस बारे में एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सेन गुप्ता ने आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, 31 मार्च 2026 को उमरिया जिले के सभी सरकारी दफ्तर और संस्थाएं आम दिनों की तरह खुले रहेंगे। यह फैसला लोगों की भावनाओं और स्थानीय हालातों को देखते हुए लिया गया है। एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट ने 29 मार्च को यह आदेश जारी किया। इसमें साल 2026 की छुट्टियों की लिस्ट में सुधार करते हुए महावीर जयंती के मौके पर 31 मार्च की जगह 30 मार्च को छुट्टी घोषित की गई है। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है।
Source link