एम्स में शुरू हुई स्पेक्ट-सीटी बोन स्कैन: पीठ दर्द के सटीक वजह की मिलेगी जानकारी, हर साल 450-500 मरीज बैक पेन के साथ पहुंचते हैं OPD – Bhopal News

एम्स में शुरू हुई स्पेक्ट-सीटी बोन स्कैन:  पीठ दर्द के सटीक वजह की मिलेगी जानकारी, हर साल 450-500 मरीज बैक पेन के साथ पहुंचते हैं OPD – Bhopal News




एम्स में पीठ दर्द जैसी आम लेकिन जटिल समस्या के निदान के लिए अत्याधुनिक स्पेक्ट-सीटी मशीन से बोन स्कैन की सुविधा शुरू हुई है। हर साल ओपीडी में 450 से 500 मरीज सिर्फ बैक पेन की समस्या के साथ पहुंचते हैं। इनमें लंबी जांच के बाद भी कई बार कारण स्पष्ट नहीं होता है। ऐसे मामलों में अब सटीक जानकारी के लिए नई मशीन को इंस्टॉल किया गया है। एम्स के डॉक्टरों के अनुसार, इस जांच के जरिए न सिर्फ दर्द के सटीक स्थान का पता लगाया जा सकता है, बल्कि उसके वास्तविक कारण की भी पहचान संभव हो पाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि सही समय पर सटीक जांच से मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा और लंबे समय से परेशान लोगों को राहत मिलेगी। पीठ दर्द के हो सकते हैं कई कारण विशेषज्ञों के अनुसार, आज के समय में पीठ दर्द एक आम समस्या बन चुकी है, जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। यह मांसपेशियों से जुड़ा हो सकता है या हड्डियों से संबंधित हो सकता है। रीढ़ की हड्डी में डिस्क की समस्या, संक्रमण, अंदरूनी बीमारी या गंभीर मामलों में कैंसर भी इसका कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, सैक्रोइलिएक जोड़ में सूजन या गठिया (सैक्रोइलाइटिस) भी पीठ दर्द की वजह बन सकता है। ऐसे में सही कारण की पहचान बेहद जरूरी होती है। स्पेक्ट-सीटी से मिलेगी डुअल जानकारी एम्स भोपाल के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में उपलब्ध स्पेक्ट-सीटी मशीन के जरिए बोन स्कैन किया जा रहा है। यह जांच शरीर की संरचना (Structure) और कार्यप्रणाली (Function) दोनों की जानकारी एक साथ देती है। इससे डॉक्टरों को यह समझने में मदद मिलती है कि समस्या किस हिस्से में है और उसका स्वरूप क्या है। सटीक जांच से मिलेगा सही उपचार स्पेक्ट-सीटी आधारित बोन स्कैन के जरिए दर्द के सटीक स्थान और कारण का पता चलने से डॉक्टर समय पर सही इलाज शुरू कर सकते हैं। इससे मरीजों को अनावश्यक इलाज से बचाया जा सकता है और उपचार की सफलता की संभावना बढ़ जाती है।



Source link