कोहली या पडिक्कल नहीं, 31 साल का ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच

कोहली या पडिक्कल नहीं, 31 साल का ये खिलाड़ी बना प्लेयर ऑफ द मैच


Last Updated:

Jacob Duffy Player of the Match: आरसीबी की जीत में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही. डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता. जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

Zoom

जैकब डफी बने प्लेयर ऑफ द मैच.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 जहां छोड़ा था, वहीं से आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत की है. जी हां, डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से पटखनी देकर टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत की. आरसीबी को यह जीत दिलाने में विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल का अहम रोल रहा, जिन्होंने क्रमशः 69 रन और 61 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं. हालांकि, इन दोनों में से किसी को प्लेयर ऑफ द मैच नहीं चुना गया. दरअसल, यह अवॉर्ड जैकब डफी को दिया गया, जिन्होंने पहली पारी में आरसीबी के लिए शानदार बॉलिंग करते की.

आरसीबी की जीत में विराट और देवदत्त की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही. डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता. जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे. डफी ने हेड, अभिषेक और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया था.

जैकब डफी बने प्लेयर ऑफ द मैच.

मैच के बाद क्या बोले डफी?
मैच के बाद डफी ने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने बैंगलोर और आरसीबी के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुनी हैं. कैंपेन की शुरुआत करने का यह एक जबरदस्त तरीका है. मैं बस उस बड़े खिलाड़ी की जगह (हेजलवुड) बचाकर रख रहा हूं. हमने यह पहचान लिया है कि बैंगलोर में नई गेंद थोड़ा-बहुत असर दिखाती है. हम यहां की परिस्थितियों और यहां क्या चीजें काम करती हैं, इस बारे में काफी चर्चा करते हैं. यह विकेट थोड़ा अलग है. पिछले कुछ महीनों में मैंने यहां इस तरह की उछाल वाला कोई विकेट नहीं देखा है. जब तक गेंद यहां नई और सख्त रहती है, तब तक गेंदबाजी करने का यह सबसे अच्छा समय होता है.’

मुकाबले में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो एसआरएच ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 80 और अनिकेत वर्मा के 43 रनों की पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे. विराट कोहली के नाबाद 69 और देवदत्त पड्डिकल के 61 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी 15.4 ओवर में 4 विकेट पर 203 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एसआरएच के कप्तान ईशान किशन और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली की 38 गेंदों पर खेली गई 69 रन की नाबाद पारी की तारीफ की.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link