अशोकनगर | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शनिवार को गांधी पार्क स्थित कुटुंब न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर लगाया। लोगों को उनके कानूनी अधिकार बताए गए निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा, कलेक्टर साकेत मालवीय, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय केशवा मणि सिंहल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण तुमराची धुर्वे, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ चंद्रशेखर साहू उपस्थित रहे।
Source link